Singrauli News: 25 सेवा वचन जनता के साथ धोखा, झूठा सेवा वचन पत्र जारी कर जीता था चुनाव
Singrauli News सिंगरौली : आम आदमी पार्टी की महापौर रानी अग्रवाल नगर पालिका निगम चुनाव में 25 सेवा वचन करके चुनाव जीती। लेकिन 3 साल 3 महीने बीत जाने के बाद उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। महापौर ने चुनावी सरगर्मी में अपने सेवा वचन पत्र में पहला वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद 24×7 सहायता हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। तो वहीं दूसरा हाउस टैक्स माफ करने का वादा करके चुनाव जीती थी लेकिन जीतने के बाद यह दोनों वादा पूरे नहीं हुए।
बता दे की चुनावी सरगर्मी में महापौर के पक्ष में प्रचार करने के लिए दिल्ली के तात्कालिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंगरौली पहुंचे थे। जबकि उसी दिन ईडी ने आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को तलब किया था बावजूद इसके उन्होंने सिंगरौली में रोड शो करते हुए मंच से कहा था कि मैं सिंगरौली का इतिहास बदल दूंगा।
इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। विकास के नाम पर अपना जेब भरने का काम करती हैं। पूरे देश में भाजपा-कांग्रेस, कांग्रेस-भाजपा यही खेल चल रहा है। ये लोग काम-धंधा नहीं करते। मध्य प्रदेश में इन लोगों ने आपस में सेटिंग कर रखी है, लेकिन दिल्ली वालों ने ये सेटिंग तोड़ दी, आज दिल्ली में बहुत तेजी से विकास के काम हो रहा है। और दिल्ली के तर्ज पर सिंगरौली का विकास किया जाएगा। Singrauli News
उस दिन पूरा शहर आप के रंग में रंग गया था। इसके बाद जनता का मन बदला और भाजपा कांग्रेस को आईना दिखाते हुए आप पार्टी के उम्मीदवार रही रानी अग्रवाल को महापौर बना दिया। लेकिन महापौर बनने के बाद रानी अग्रवाल ने अपना पहला और दूसरा वादा ही पूरा नहीं कर पाई। इससे आमजन में अब खासी नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जनता के साथ हुआ धोखा
महापौर रानी अग्रवाल ने अपने सेवा वचन पत्र में पहला वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद 24×7 सहायता हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। तो वहीं दूसरा हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। लेकिन 3 साल से अधिक का समय गुजरने के बाद कोई भी नगर निगम में सहायता हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया और ना ही हाउस टैक्स माफ किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि रानी अग्रवाल के महापौर बनने के बाद छोटी बड़ी समस्याओं के लिए नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों की सुविधा को बढ़ाने के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की जाएगी। जिससे लोग घर बैठे ही अपनी समस्या का समाधान करवा पाएंगे। लेकिन अब जब हेल्पलाइन नंबर नहीं शुरू किया गया तो जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है उन्हें लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। Singrauli News
झूठा सेवा वचन पत्र जारी कर जीता चुनाव
कहते हैं कि जैसे ही चुनावी साल आता है वैसे ही तमाम राजनीतिक दलों में झूठ बोलने की आपसी होड़ बढ़ती जाती है। ये होड़ है वास्तविकता से दूर झूठे वादे करने की। झूठे वादों का सेवा बचन पत्र जारी करके भले ही रानी अग्रवाल महापौर चुनाव जीत ली है लेकिन वादे और उनके काम के बीच फ़ासला लगातार बढ़ रहा है। इससे आम लोगों में निराशा बढ़ रही है। महापौर की विश्वसनीयता अपने निचले पायदान पर पहुंच चुकी है और तेज़ी से घट रही है. साथ ही पार्टी की आलोचना हो रही है। आगामी होने वाले चुनाव में वह दोबारा चुनावी मैदान में उतरती है तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ जाए तो हैरानी नहीं होगी। Singrauli News
