|
Breaking News
सांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौली

स्वयं से प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं व्रती, निगम आयुक्त सविता प्रधान की अपील बोलीं 13 घाटों में……

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की तैयारियां पूरी, 13 घाटों पर होंगी पूजा-अर्चना

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली ने छठ महापर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि छठ पूजा के लिए निगम क्षेत्र के 13 घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां व्रतियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

आयुक्त ने कहा कि इन घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि सूर्य उपासना के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।चिन्हित छठ घाटों की सूची में रेलवे स्टेशन मोरवा छठ घाट, आदर्श गंगा, हरिहर तालाब बैढ़न, गनियारी तालाब, हिर्रवाह नदी, गहिलगढ़ पश्चिम, तेलगवां, चंदावल तालाब, नौगढ़ तालाब, हर्रई पश्चिम, कचनी नदी, घरौली तथा छठ घाट माजनकला शामिल हैं।

आयुक्त सविता प्रधान ने अपील की है कि व्रती नगर निगम द्वारा चिन्हित घाटों पर ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और स्वयं से प्रतिबंधित घाटों पर जाकर पूजन न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके। निगमायुक्त ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं — सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, सफाई और निगरानी — पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम का उद्देश्य यह है कि व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण वातावरण में भगवान सूर्य की उपासना का अवसर मिल सके।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें