|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

“मेरा रेप हुआ…” हाथ पर लिखा आखिरी संदेश बना सुबूत, महिला डॉक्टर ने एसआई पर लगाए गंभीर आरोप!

सतारा (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फलटण उपजिला अस्पताल में पदस्थ 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। लेकिन यह केवल सुसाइड का मामला नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर छिपे कथित अत्याचार का बड़ा खुलासा बन गया है।

डॉक्टर के शव के पास से पुलिस को चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने मरने से पहले अपनी हथेली पर भी लिखा — “मेरा रेप हुआ”, जो अब पूरे मामले में सबसे अहम सुबूत बन गया है।

सुसाइड नोट में डॉक्टर ने सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने पर पांच महीनों तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने, और चार बार रेप करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने लिखा कि आरोपी पुलिसकर्मी उस पर दबाव डालता था कि वह पुलिस मामलों के आरोपियों के लिए फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करे। जब उसने इनकार किया तो उसे धमकाया और परेशान किया गया।

डॉक्टर ने अपने नोट में एक सांसद और उसके दो निजी सहायकों के नाम भी लिए हैं, जिन्होंने उस पर दबाव बनाया था।
जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर और आरोपी एसआई दोनों बीड जिले के बंजारा समुदाय से हैं। वहीं, दूसरे आरोपी प्रशांत बनकर, उस मकान मालिक का बेटा है जिसके घर में डॉक्टर किराए से रहती थी।

महिला डॉक्टर पिछले 23 महीनों से ग्रामीण क्षेत्र में सेवा दे रही थी और उसकी बॉन्ड अवधि पूरी होने में केवल एक महीना बाकी था। वह पोस्टग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार