|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हंगामा, सड़क पर उतरे परिजन, समझौते के बाद मामला शांत

मंडला। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोचा स्थित क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट में शनिवार को एक कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक कर्मचारी का शव रिसॉर्ट परिसर में संदिग्ध हालात में मिलने से सहकर्मियों और परिजनों में आक्रोश फैल गया।

मामले की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप था कि कर्मचारी की मौत में लापरवाही या दबाव की स्थिति जिम्मेदार है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

करीब दो घंटे तक चला हंगामा और जाम के बाद, प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत शुरू हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ और सड़क जाम हटाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद रिसॉर्ट प्रबंधन ने कहा कि वे पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं और मृतक के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पर्यटन क्षेत्र की छवि प्रभावित होती है, इसलिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार