|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

Anuppur Stone Pelting: कानून के रखवाले पर हमला, घर पर पथराव और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस के हाथ खाली

अनूपपुर न्यूज़: न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला, जान से मारने की धमकी – पुलिस सुरक्षा पर सवालअनूपपुर जिला, मध्यप्रदेश के कोतमा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के घर पर शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला किया।

बता दें कि घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मजिस्ट्रेट के परिवार सहित सभी सदस्य घर पर मौजूद थे और अचानक पथराव से पूरे परिवार में भय और तनाव का माहौल बन गया। शिकायत के अनुसार, रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात आरोपी उनके सरकारी आवास के बाहर आए और अश्लील गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने गेट लैम्प और दीवार पर लगे लोहे के एंगल को तोड़ते हुए घर की ओर पथराव किया। आरोपी “कैसे मजिस्ट्रेटी करते हो, देख लेंगे, जान से मार देंगे” जैसी धमकी देकर मौके से भाग गए।

मजिस्ट्रेट ने तुरंत भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।इस मामले को लेकर न्यायाधीश ने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है ताकि उनके परिवार को कोई खतरा न हो।

एसपी मोतिउर रहमान ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान जल्द ही की जाएगी और घटना के पीछे कारण का भी पता लगाया जाएगा।अनूपपुर में न्यायिक अधिकारी पर हुए इस हमले से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। न्यायिक समुदाय एवं स्थानीय लोग मजिस्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

अनूपपुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट हमला, मध्यप्रदेश न्यूज़, पुलिस सुरक्षा

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार