|
Breaking News
होल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचे

गौरव वर्ष उत्सव की शुरुआत, रथ बनेगा जनजातीय प्रेरणा का प्रतीक

कलेक्टर गौरव बैनल की पहल — जनजातीय अंचलों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का नया संकल्प

सिंगरौली। धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जिले में जनजाति गौरव वर्ष उत्सव की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनजाति गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें यह रथ जिले के विभिन्न जनजातीय बाहुल्य इलाकों में भ्रमण करेगा और समाज के नायकों, भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती के संघर्ष, त्याग और प्रेरणादायक जीवन की झांकी प्रस्तुत करेगा। रथ में लगे पोस्टर और प्रदर्शन सामग्री जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और वीर गाथाओं का संदेश आम जन तक पहुंचाएंगे।

कलेक्टर गौरव बैनल ने इस मौके पर कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, इन महान विभूतियों ने अपने बलिदान और संघर्ष से हमें आत्मसम्मान और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। यह रथ केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनजातीय स्वाभिमान और प्रेरणा का प्रतीक है।

रथ के माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए विभागीय योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी और पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने, एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य जितेन्द्र छोकर, सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार