|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

कलेक्टर साहब व्यस्त, जनता त्रस्त, संयुक्त कलेक्टर के दरबार में हंसी ठिठोली जारी

सिंगरौली। मंगलवार की जनसुनवाई में प्रशासनिक गंभीरता नहीं, बल्कि अफसरों की मस्ती का माहौल देखने को मिला। जनता अपनी समस्या लेकर पहुंची थी, उम्मीद थी कि समाधान मिलेगा, पर मिला तो ठहाकों से भरा हुआ माहौल। क्योंकि इस बार जनसुनवाई में न कलेक्टर गौरव बैनल थे, न जवाबदेही का भाव। कलेक्टर साहब दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त थे, और इधर सिंगरौली की जनता जनसुनवाई कक्ष में अफसरों के मज़ाक का शिकार हो रही थी।

बता दें कि कक्ष में संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडेय जनसुनवाई कर रहे थे, लेकिन बीच-बीच में डीपीसी रामलखन शुक्ला और डीईओ एस.बी. सिंह आपस में हंसी-ठिठोली में मशगूल दिखे। जनता की आवाज़ें, शिकायतें और अर्जी सब कुछ उस शोर में खो गईं, जो किसी सरकारी बैठक का नहीं, बल्कि किसी चाय ठेले की बहस का आभास दे रहा था। कई फरियादी निराश होकर बोले, साहबों के लिए यह जनसुनवाई नहीं, जनमनोरंजन का दिन होता है।

कई घंटे से लाइन में खड़े लोग बस यह सोचते रहे कि कलेक्टर आएंगे तो शायद बात सुनी जाएगी, लेकिन जब यह पता चला कि कलेक्टर नहीं आ रहे हैं, तो निराशा चेहरे पर साफ झलक रही थी। कुछ फरियादी अपनी फाइलें लिए खामोश लौट गए, तो कुछ ने तंज कसते हुए कहा, जनसुनवाई अब औपचारिकता है, सुनवाई तो सिर्फ रजिस्टर में होती है। कक्ष में मौजूद अफसरों का रवैया देखकर ऐसा लग रहा था मानो जनता के दुख उन तक पहुंच ही नहीं रहे। न किसी की बात पूरी सुनी गई, न किसी शिकायत पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

जनता के मन में सवाल उठ रहा है, क्या जनसुनवाई अब जन के लिए है या सिर्फ सुनवाई के नाम पर खानापूर्ति का कार्यक्रम? कलेक्टर भले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त रहे हों, पर संयुक्त कलेक्टर और उनके साथ बैठे अफसरों का यह रवैया बता रहा था कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता सरकारी कागज़ों में ही रह गई है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार