|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Katni news : बहाली के बदले 50 हजार का मोबाइल मांगने वाले सत्येंद्र सोनी गिरफ्तार, हड़कंप मचा


मध्य प्रदेश के कटनी जिला पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर सहायक लोकपाल सत्येंद्र सोनी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में करीब 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन मांगा गया था।

लोकायुक्त के निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आशीष कुमार दुबे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बहाली प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर महंगा मोबाइल देने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा इतनी बड़ी रकम वहन करने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर किस्तों में भुगतान तय हुआ।

निर्धारित योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाने थे। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने जिला पंचायत की स्थापना शाखा में कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र सोनी को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ता पूर्व में लोकायुक्त के एक प्रकरण में सह-आरोपी रह चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत मांग या भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी तुरंत दर्ज कराएं। विभाग का कहना है कि शिकायतों पर त्वरित और गोपनीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार