|
Breaking News
DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान2 साल से बंद आंगनबाड़ी, अब नोटिस जारी—बच्चों के हक पर विभाग की नींद टूटी!मजदूरी घोटाला फूटा: चेकडैम में पसीना बहाया, भुगतान को तरसे 100 से ज़्यादा मजदूरफ़ालतू बात मत करों : सवालों से भागे एसपी,कानून व्यवस्था बेपटरी53 गांव और सिर्फ 5 पुलिसकर्मी! बगदरा चौकी में सुरक्षा राम भरोसे, कभी भी लग सकता है ताला ?सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारDGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान2 साल से बंद आंगनबाड़ी, अब नोटिस जारी—बच्चों के हक पर विभाग की नींद टूटी!मजदूरी घोटाला फूटा: चेकडैम में पसीना बहाया, भुगतान को तरसे 100 से ज़्यादा मजदूरफ़ालतू बात मत करों : सवालों से भागे एसपी,कानून व्यवस्था बेपटरी53 गांव और सिर्फ 5 पुलिसकर्मी! बगदरा चौकी में सुरक्षा राम भरोसे, कभी भी लग सकता है ताला ?सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तार

DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारी

Challenge to DGP’s order : मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर तबादला उद्योग की गूंज तेज हो गई है। डीजीपी के स्पष्ट आदेश के बावजूद एक सब इंस्पेक्टर का सिस्टम को चुनौती देना यह दिखाता है कि वर्दी के भीतर भी सियासी रसूख और पैसों का खेल किस कदर हावी है। सवाल यह है कि क्या अब आदेश नहीं, बल्कि जुगाड़ तय करेगा कि कौन कहां तैनात रहेगा?

दरअसल 3 जुलाई को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा सिंगरौली से सतना के लिए चार सब इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए गए थे। सिंगरौली एसपी नियाज़ केएम ने तत्परता दिखाते हुए 4 जुलाई को सभी एसआई को रिलीव भी कर दिया। लेकिन अब यह मामला महज तबादले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सिस्टम की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तबादला रुकवाने के लिए एक संबंधित एसआई एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। कोई राष्ट्रीय स्तर की सिफारिश जुटाने में लगा है, वह भोपाल में अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। चर्चा यहां तक है कि आदेश पलटवाने के लिए हर कीमत चुकाने की तैयारी है।

यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के उस आरोप को भी हवा देता है, जिसमें भाजपा सरकार पर तबादला उद्योग चलाने की बात कही जाती रही है। आरोप है कि पहले तबादले किए जाते हैं, फिर मोटी रकम लेकर उन्हें निरस्त कराया जाता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डीजीपी का आदेश भी इस दबाव और लेन-देन के आगे टिक पाएगा? या फिर एक बार फिर सिस्टम के भीतर चल रही अदृश्य ताकतें फैसलों को पलट देंगी? अगर ऐसा हुआ, तो यह सिर्फ एक तबादले का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सीधा प्रहार होगा।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार