|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तार


सिंगरौली : जिले में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर एक डॉक्टर को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बैढ़न थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी डॉक्टर को हनीट्रैप का शिकार बनाकर उससे 5 लाख रुपए की अवैध वसूली की कोशिश की गई। पीड़ित डॉक्टर, जिनका नाम गोपनीय रखा गया है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में रहने वाली 24 वर्षीय महिला से उसकी जान-पहचान ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई।

इसी बीच 8 मई 2026 को आरोपी महिला ने वीडियो कॉल के दौरान डॉक्टर के साथ अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और पत्नी को भेजने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए की मांग की।

डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वीडियो बनाने वाला मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही मामले में शामिल अन्य साथी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के हनीट्रैप मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार