|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

सांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलें

इलाज में देर या लापरवाही, मौत के बाद भी संकट, फ्रीजर खराब, पोस्टमार्टम में देरी से बढ़ी परेशानी

सिंगरौली: मध्य प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले जिलों में शुमार सिंगरौली का स्वास्थ्य सिस्टम खुद आईसीयू में नजर आ रहा है। ट्रामा सेंटर, जहां जिंदगी बचाने की उम्मीद होती है, वहां अव्यवस्थाओं का ऐसा मंजर है कि लोग इलाज से ज्यादा सिस्टम से डरने लगे हैं। एक मासूम की मौत ने न सिर्फ इलाज व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मौत के बाद की बदहाल स्थिति ने भी प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है।

गौरतलब है कि बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ गांव निवासी ठाकुर दिन सिंह के 7 वर्षीय बेटे पतिराज सिंह को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घर में ही सांप ने काट लिया। परिजन घबराकर उसे करीब ढाई बजे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू तो हुआ, लेकिन करीब 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का दर्द और बढ़ गया, जब अस्पताल की व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आई। कानूनी प्रक्रिया में देरी के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका, वहीं ट्रामा सेंटर में शव रखने के लिए मौजूद फ्रीजर खराब निकला।

हालत यह रही कि मासूम का शव सुरक्षित रखने तक की व्यवस्था नहीं थी और धीरे-धीरे बॉडी डीकम्पोज होने लगी। परिजनों ने कहा कि अब मृत बच्चें की मौत होने के बाद शव को मर्चुरी में रखने के लिए भटकते रहे, लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शवगृह का फ्रीजर खराब है, अस्पताल की मर्चुरी (शवगृह) का फ्रीजर खराब हैं। ऐसे में शव के सड़ने और दुर्गंध फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता हैं। इस पूरी घटना ने ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब ट्रामा सेंटर की अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। पहले भी इलाज में देरी, संसाधनों की कमी और लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन सुधार के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। एक ओर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि एक मासूम की जान जाने के बाद भी सिस्टम संभलने को तैयार नहीं दिख रहा। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी तय कब होगी और ऐसे मामलों में सुधार कब देखने को मिलेगा।

इनका कहना है

शवगृह का फ्रीजर कुछ दिनों से खराब है, लोकल स्तर पर बनाने वाले नहीं मिल रहे हैं, बाहर से टेक्निकल टीम को बुलाकर ठीक करवाऊंगी।

कल्पना रवि – सिविल सर्जन – ट्रामा सेंटर सिंगरौली

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार