|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 2 हजार रिश्वत लेते बीट गार्ड रंगे हाथ गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरगवा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ओबरी में पदस्थ बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामलोचन प्रजापति से बीट गार्ड द्वारा काम के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी बीट गार्ड ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बरगवा रेस्ट हाउस में की गई, जहां लोकायुक्त टीम ने पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार