|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

नशामुक्ति मंच पर MLA की जुबान फिसली, बच्चों को दिलाई ‘नशा करने’ की शपथ, VIDEO वायरल

सिंगरौली: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित मंच उस वक्त खुद ही मजाक का विषय बन गया, जब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक की जुबान ऐसी फिसली कि पूरा कार्यक्रम ही सवालों के घेरे में आ गया। जिस मंच से बच्चों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया जाना था, वहीं से अनजाने में उल्टा संदेश चला गया। विधायक का शपथ करने का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जिला मुख्यालय बैढ़न के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम का है, जहां सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज केएम द्वारा नशामुक्ति को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलानी थी। उनके हाथ में बाकायदा लिखित शपथ पत्र भी था, जिसे देखकर वे पढ़ रहे थे।

https://youtube.com/shorts/GLy4lJzxPzE?si=3Gm3oq8wY7le5duc

शुरुआती पंक्तियां तो उन्होंने सही तरीके से पढ़ीं, लेकिन जैसे ही मुख्य वाक्य आया, पूरी बात ही बदल गई। मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा की जगह उन्होंने कह दिया, मैं जीवन में कभी नशा करूंगा। यह सुनते ही वहां मौजूद बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट तैर गई। कई छात्र-छात्राएं इस चूक को तुरंत समझ गए, लेकिन मंच पर मौजूद जिम्मेदार लोग कुछ पल तक इसे पकड़ ही नहीं पाए।

हैरानी की बात यह रही कि लिखित कागज सामने होने के बावजूद यह बड़ी गलती हो गई और तुरंत सुधार भी नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नशामुक्ति जैसे गंभीर विषय पर इस तरह की लापरवाही ने न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सिर्फ औपचारिकताएं निभाकर ही ऐसे अभियानों को पूरा मान लिया जाता है। फिलहाल यह घटना प्रशासनिक जिम्मेदारी और जनप्रतिनिधियों की सजगता पर बड़ा सवाल छोड़ गई है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार