|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके ने नगर निगम पर तीखी चेतावनी दी और महापौर‑आयुक्त के बीच चल रही तकरार को जनहित के ऊपर भारी बताते हुए सीधे सवाल दागे। मंत्री ने कहा कि सिविक सेंटर से लेकर स्ट्रीट लाइट तक के अधूरे काम शहरवासियों की रोजमर्रा की समस्याएँ बढ़ा रहे हैं, इसलिए अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया जा रहा है; निपटारा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि कि सिविक सेंटर का निर्माण अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ। सड़क और नाली निर्माण कार्य अधूरे क्यों हैं, गनियारी व्यवसाय प्लाजा की जांच प्रतिवेदन लंबित क्यों हैं और शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य पूर्ण कराए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान उन्होंने महापौर और नगर निगम अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने की भी नसीहत दी। समीक्षा के दौरान लापरवाह ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली गई। ननि आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि करीब 15 ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। आयुक्त ने कई मामलों में महापौर के सहयोग नहीं मिलने की बात कही।

बैठक में नगर निगम की कार्यशैली, अधूरे विकास कार्य और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। लंबे समय से लंबित योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति ने शहर के विकास दावों की भी पोल खोल दी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि 10 दिन की चेतावनी के बाद वास्तव में सुधार होता है या यह निर्देश भी केवल बैठकों तक सीमित रह जाता है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार