|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजन

सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम खैड़ार निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ सिंपू पिछले छह दिनों से लापता हैं। 6 अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह अपने छोटे भाई श्याम सुंदर के घर बाकिया से पैदल अपने घर खैड़ार के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। छह दिन बीत जाने के बावजूद अरुण का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों के मुताबिक अरुण 4 अगस्त को अपने छोटे भाई के घर बाकिया गए थे और वहां करीब दो दिन रुकने के बाद 6 अगस्त की तड़के पैदल घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने की उम्मीद में परिवार उनका इंतजार करता रहा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब अरुण नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

परिवार ने बाकिया से खैड़ार के बीच आने वाले रास्तों, आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन हर कोशिश के बावजूद अरुण का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार 10 अगस्त को परिजनों ने गढ़वा थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

अरुण के पिता कृपाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अरुण उनके दूसरे नंबर के बेटे हैं और उन्होंने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है। परिजनों के अनुसार अरुण पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनकी शादी भी नहीं हुई है। ऐसे में उनके अचानक लापता होने से परिवार कई तरह की आशंकाओं से घिरा हुआ है।

छह दिन से जारी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से अब परिजन बेहद परेशान हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि अरुण कुमार चतुर्वेदी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या पुलिस को सूचित करें। फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि किसी सूचना के जरिए अरुण का पता चल सकेगा और वह सुरक्षित घर लौटेंगे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार