Deputy collector transfer : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। लंबे उठापटक के बीच आखिरकार राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी कर दी गई है। इसी क्रम में शासन ने फिर बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें कुल 27 डिप्टी कलेक्टर्स को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन ने आदेश जारी कर दिया है। देखिए पूरी लिस्ट
Deputy collector transfer : बता दें कि चुनाव के पहले राज्य सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने अब अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया, जिन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, उनमें 50 प्रतिशत से अधिक बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, बलरामपुर आदि जिले में पदस्थ किए गए हैं। हालांकि इस तबादला लिस्ट से प्रशासनिक महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कहा यह भी जा रहा है कि इस तबादला लिस्ट में नेताओं के चहेतों को मनपसंद पोस्टिंग दी गई है।
इन्हें मिली नई पदस्थापना
शिवानी जायसवाल डिप्टी कलेक्टर सरगुजा से डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर, भरत कौशिक डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर से डिप्टी कलेक्टर बस्तर, हीरा गवर्ना डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा से डिप्टी कलेक्टर बस्तर, अश्वन कुमार पुसाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुंडरदेही से डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सूर्यकिरण तिवारी अतिरिक्त संचालक खाद्य विभाग से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा रायपुर व उप सचिव जनसंपर्क, शशांक पांडेय प्रबंधक, छग राज्य सहकारी विपणन संघ से संयुक्त कलेक्टर बालोद, दशरथ राजपूत सीईओ मुंगेली से संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़, छुईखदान, सुनील कुमार शर्मा छुईखदान से संयुक्त कलेक्टर बस्तर, रामप्रसाद आंचला संयुक्त कलेक्टर सक्ती से संयुक्त कलेक्टर जशपुर बनाए गए हैं।Deputy collector transfer :
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट
Also Read – Preity Zinta affair : डायरेक्ट पति से तलाक होते ही पत्नी ने प्रीति जिंटा को बताया मर्दों को खाने वाली औरत, फिर एक लिखी किताब ?
Also Read – CM Yogi के मंत्री के सवाल का वीडियो वायरल, महिला बोलीं – इन्हें कौन नहीं जानता यें तो लुच्चा है, सब जानतें हैं….वीडियो वायरल