|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

Sidhi News : सीधी में बल्कर और तूफान गाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, 7 घायल, CM ने मृतकों को 2 लाख, घायलों को 1 लाख देने की घोषणा

Sidhi News : सीधी में कोतवाली इलाके के अपनी गांव में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बल्कर और स्पोर्ट यूटिलिटी (एक्सयूवी) बीच जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को दो लाख और और घायलों को 1 लाख रुपए जबकि अन्य को 50 हजार रुपए देने घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि 4 लोगों का इलाज सीधी जिला अस्पताल मैं किया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को दो लाख और और घायलों को 1 लाख रुपए जबकि अन्य को 50 हजार रुपए देने घोषणा की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं, सभी जरूरी नियमों का पालन करें और निगाह करें। रात के समय आराम करें कई बार ऐसा होता है कि नींद पूरी नहीं होने पर झपकी लगती है और गाड़ियां टकरा जाती है। इससे आपकी जिंदगी भी खतरे में पड़ती है और कई जिंदगियां तबाह हो जाती हैं।

बताया जा रहा है कि तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डिप्टी एसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुई।

प्रशासन ने शुरू की जांच
स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार