|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या


Singrauli News मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गड़ की घटना, आरोपी महिला गिरफ्तार

Singrauli News सिंगरौली (मोरवा)। पैसों के लालच में रिश्ते फिर शर्मसार हो गए। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गड़ में एक महिला ने मामूली पेंशन की रकम के लिए अपनी ही जेठानी की हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़गड़ निवासी सुगिया देवी (45) पत्नी कन्हैयालाल साहू का अपनी जेठानी महुरी देवी (70) पत्नी स्वर्गीय अनंत साहू से पेंशन के पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतका को हर माह 600 रुपये की वृद्धा पेंशन मिलती थी, जिस पर सुगिया देवी हिस्सेदारी मांगती थी। रविवार शाम विवाद इतना बढ़ गया कि सुगिया देवी ने जेठानी पर टंगी और लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महुरी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Singrauli News

घटना की जानकारी घरवालों ने तुरंत मोरवा थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सुगिया देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक एन.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण मरावी, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह और अजीत सिंह की भूमिका सराहनीय रही। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है कि मामूली पैसों की लालच में इंसानियत तक को भुला दिया गया।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार