|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा।

Singrauli Accident। सिंगरौली। चितरंगी तहसील के नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत झरकटा सड़क मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रमिकों से भरी एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में झरकटा पहाड़ पर बेकाबू होकर पलट गई, जिससे चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से धान एवं श्रमिकों को लेकर सिंगरौली की ओर आ रही थी। देर रात करीब 10 बजे के आसपास झरकटा पहाड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चार श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शीलू पिता लक्षनधारी (32), अमरपाल पिता रामसूरत बैगा (36), लाल कुमार पिता राजकरण (35) एवं सूरज लाल बैगा (31) के रूप में हुई है।

वहीं संतोष कुमार पिता ददई बैगा, अमरेश कुमार पिता अमरनाथ पटेल और नन्हकू केवट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल श्रमिकों को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही नौडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन बगडेवा गांव और एक सोनभद्र जिले के जुगैल गांव के निवासी हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार