|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

आईजी साहब हम लोग रात में चैन की नींद से सो नही पा रहे हैं, यह हैं बड़ी वजह

सिंगरौली 20 मई। आईजी साहब हम लोग रात में ट्रैक्टरों के गड़गड़ाहट से चैन की नींद सो नही पाते हैं। पूरी रात ट्रैक्टर मोहल्ले के सड़को से रेत का अवैध परिवहन करते रहते हैं। उक्त कथन गनियारी एवं बलियरी इलाके का है। रहवासी अब आईजी से गुहार लगाने लगे हैं।

दरअसल कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के बलियरी के रिहंद नदी से रात के समय अवैध रेत का कारोबार जोर पकड़ा हुआ है। रात करीब 11 बजे से आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर बलियरी-गनियारी होकर देवरा गांव की ओर धमाचौकड़ी करते हुये तेज रफ्तार में सरपट दौड़ते रहते हैं और पूरी रात कई ट्रीप भी लगाते हैं। लेकिन नाईट गस्त में शामिल कोतवाली पुलिस कर्मियों को उक्त ट्रैक्टर कहीं भी नजर नही आते। अब सवाल उठाया जा रहा है कि क्या पुलिस इलाके में नाईट गस्त करती है या फिर अवैध रेत कारोबारियों को खुली छूट दे दी है। जबकि यहां बताते चले कि कोतवाली पुलिस दावा करती है कि क्षेत्र में कहीं भी रेत का अवैध कारोबार नही हो रहा है।

पुलिस के इस दावे में कितना दम है, यह तो गनियारी एवं बलियरी के रतजगा करने वाले मोहल्लेवासी ही बता पाएंगे। बहरहाल कोतवाली क्षेत्र रात में समय रेत के हो रहे अवैध कारोबार को लेकर पुलिस की निष्कृयता एवं उनकी मिली भगत और रेत कारोबारियों को संरक्षण देने पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

सीसीटीव्ही कैमरा खंगालने पर पुलिस के दावे की निकल सकती है हवा

कोतवाली पुलिस बड़े जोश-खरोश के साथ दावा करती है कि रेत का अवैध कारोबार नही हो रह है। जबकि बलियरी एवं गनियारी मोहल्लों में जहां से ट्रैक्टर रात के समय गुजरते हैं। कही घरों में सीसीटीव्ही कैमरे भी लगे हुये हैं। इस तरह की बाते मोहल्ले वासी भी बता रहे हैं।

मोहल्लेवासी यह भी बताते हैं कि यदि उक्त सीसीटीव्ही कैमरों की जांच करा दी जाये तो कोतवाली पुलिस की दावे की हवा निकल सकती है। बशर्ते जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को ईमानदारी से जांच करनी होगी। रहवासियों ने यहां तक कहा है कि एसपी के यहां शिकायत करने पर कोई सार्थक परिणाम नही दिख रहा है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार