|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सिंगरौली प्रदेश में दूसरा स्थान

सिंगरौली. नगर निगम वार ग्रेडिंग में सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जाधानी ने कमाल कर दिया है। नगर निगम संतुष्टि पूर्ण शिकायत निराकरण में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय नगर निगम के आयुक्त को जाता है। नगर निगम महकमे ने शिकायतकर्ताओं को सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान किया है। शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा के बाद दूसरे पायदान पर सिंगरौली ज़िला हैं।

प्रदेश स्तर से जारी रिपोर्ट में सिंगरौली नगर निगम को दूसरे स्थान पर रखा गया है। अप्रैल माह में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के 95.32 अंको के साथ सिंगरौली नगर निगम को प्रदेश में यह स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि छिंदवाड़ा को 97.54 अंको के साथ पहले स्थान व नगर निगम सागर को 94.73 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर से संभाग के रीवा 83.88 अंक और सतना जिले को 88.8 अंक मिले हैं। प्रदेश के 16 नगर निगमों की सूची में सतना 10 वें और रीवा सबसे पीछे 15 स्थान पर है। 

आयुक्त ने अधिकारियों को दिया धन्यवाद प्रदेश स्तर पर अप्रैल का परिणाम जारी होने के बाद निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई। जहां सीएम हेल्पलाइन में त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

उसके बाद अधिकारियों को सचेत किया कि शिकायतों केे निराकरण में यह स्थिति आने वाले महीनों में भी बनी रहनी चाहिए। सीएम हेल्प लाइन में पेयजल समस्या से जुड़े प्रकरणों, का पहले लेवल पर समय सीमा में निराकरण किया जाए। उसके अलावा जो भी शिकायतें हो संतुष्टि पूर्ण तरीके से उसका निराकरण करें।यदि प्रकरण दूसरे लेवल पर जाता है तो प्रथम लेवल के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के प्रयास से प्रदेश में पहुंचे दूसरे स्थान पर 

शिकायतों के निराकरण व संतुष्टि स्तर पर नगर निगम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम हेल्पलाइन में कई तरह की शिकायतों का संतुष्टि के बाद निराकरण करने में वेटेज स्कोर में 56.27 प्रतिशत अंक के साथ ए ग्रेड मिला, जबकि 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज महज 9.07 रहा। वहीं निम्नगुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10 रहा। नगर निगम में 418 शिकायतें दर्ज की गई थी।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार