|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

सीधी में RES महिला कर्मी को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा,SDO – इंजीनियर और सब इंजीनियर फरार

सीधी जिले के ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवा (आरईएस) विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी नेहा सिंह (सहायक वर्ग तीन) को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही के बाद एसडीओ, इंजीनियर और सब इंजीनियर फरार हो गए। यह कार्रवाई भाजपा नेता राजकुमार की शिकायत पर की गई।रीवा लोकायुक्त पुलिस की छापा पड़ने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त टीआई उपेंद्र कुमार दुबे के अनुसार, लगभग 2.14 लाख रुपए की लागत से बनी एक पुलिया के एवज में एसडीओ आर.एस. पटेल, सब इंजीनियर रामाश्रय पटेल और अखिलेश मौर्य ने 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने ठेकेदार से कहा था कि तय रकम दिए बिना भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता राजकुमार ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की। रिश्वतखोरी की शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत खोरी में शामिल कर्मचारियों को पकड़ने बुधवार को सीधी पहुंची।

Oplus_131072

बताया जा रहा है कि शिकायत के सत्यापन के बाद रीवा लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से महिला कर्मी नेहा सिंह को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। वहीं लोकायुक्त पुलिस अब फरार एसडीओ, इंजीनियर और सब इंजीनियर की तलाश कर रही है। गिरफ्तार महिला कर्मी को आगे की कार्रवाई के लिए सीधी सर्किट हाउस लाया गया है और पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान महिला कर्मचारी लोकायुक्त के सामने छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगी।

बताते चलें कि इससे पहले 30 अगस्त 2025 को मझौली थाने के ASI कमलेश त्रिपाठी को आरटीआई के तहत चेक गुमने की सत्यापित प्रति देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। 

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार