|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Gautam Adani के जन्मदिन पर समूह के कर्मचारियों ने 855 यूनिट रक्तदान कर दी बधाई, बोलें जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुन्य

सिंगरौली, जून 24, 2024 : Gautam Adani मंगलवार को 63 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं अदाणी पावर के कर्मचारियों ने मंगलवार को 855 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के प्रोजेक्ट, ऑपरेशन्स एवं मैंटनेंस के कर्मचारियों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला अस्पताल सीधी एवं वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय, सतना के सहयोग से दो दिवसीय शिविर का आयोजन कर 750 यूनिट रक्तदान किया। जबकि सरई तहसील अन्तर्गत झलरी गांव स्थित एमएफए बिल्डिंग में डॉ राजेश चौधरी के नेतृत्व में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित शिविर में 105 यूनिट रक्तदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह अपने चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिवस 24 जून को अदाणी दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। गौरतलब है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली की तरफ से अदाणी ग्रुप को विगत वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के जरिए जिले में सर्वाधिक 718 यूनिट रक्तदान का प्रशंसनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली की तरफ से अदाणी ग्रुप को विगत वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के जरिए जिले में सर्वाधिक 718 यूनिट रक्तदान का प्रशंसनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था। इस साल अदाणी समूह के कर्मचारिओं ने पिछले साल से भी ज्यादा उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली के चेयरमैन एस डी सिंह, सचिव डॉ डी के मिश्रा और ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ आर डी द्विवेदी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर के दौरान मेडिकल टीम में कई डॉक्टर एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

सिंगरौली जिले में रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इसको लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना है। कई लोग रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्त का दान करते रहना चाहिए।

रक्त के अभाव में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे व्यक्ति को समय रहते रक्तदान कर जान बचा ली जाए तो उससे बड़ा जीवन में पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली की टीम ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा किये गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है।

रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि भी मिलती है। इसके साथ हीं रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा स्वस्थ होती है। रक्तदान शरीर मे मौजूद रक्त को पुनर्जीवित करने में सक्षम होता है और ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार