|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

डेबिट,क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान,इस गलती से खाली हो सकता है खाता,एसपी ने दी जानकारी

सिंगरौली 10 अप्रैल। शहर और गांव में डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हम सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड का यूज खरीदारी से लेकर पैसे निकालने में करते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ने के साथ धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। हालांकि, कुछ ट्रिक्स को जानकर इस फ्रॉड को रोका जा सकता है और टेंशन फ्री रहा जा सकता है।

एसपी मनीष खत्री ने कहा कि डेबिट, क्रेडिट, मोबाइल वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग का चलन बढ़ा है तो इसके सुरक्षा के प्रति हमें सजग कर रहना होगा है. साइबर हमले से बचने के लिए ट्रांजेक्शन को कैसे सुरक्षित बनाया जाए, इसकी जरूरत बड़ी हो गई है. सभी थाना क्षेत्रों में डिजिटल सुरक्षा अभियान भी चलाया गया है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया गया है कि डिजिटल पेमेंट को कुछ आसान तरीके से सुरक्षित बनाया जा सकता है.

एसपी ने कहा कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है, इसका सुरक्षित उपयोग कैसे करना है, ये सभी को जानना अत्यंत ही आवश्यक है। बैंक से कार्ड प्राप्त करने के बाद यह सुनिश्चित करें कि लिफाफे की सील पूरी तरह से बरकरार है और उसे कुछ नुकसान नही हुआ है। प्राप्त कार्ड पर तुरंत हस्ताक्षर करें। डिफॉल्ट पिन नंबर को बदलें और उसे समय समय पर बदलना न भूलें।

एसपी ने आगे कहा कि संदिग्ध-अनाधिकृत गतिविधि के लिए नियमित रूप से अपने क्रेडिट कार्ड खाते के विवरण की निगरानी करें। हमेशा इस बात पर नजर रखें कि विक्रेता आपके कार्ड को कैसे स्वाइप करता है और सुनिश्चित करें कि लेनदेन आपकी उपस्थिति में पूरा किया जाता है। जब आप नवीनीकरण/अपग्रेड करने के लिए कार्ड को नष्ट करते हैं, तो नष्ट करने से पहले उसे तिरछा करके काटना सुनिश्चित करें। सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी साझा करी।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें