|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

जयंत चेक पोस्ट पर फिर शुरू हुई वसूली, ट्रांसपोर्ट में बढ़ रहा असंतोष, bjp मंडल अध्यक्ष वीडियो बनाकर किया था वायरल

सिंगरौली 22 जनवरी। आरटीओ उड़न दस्ता दल वसूली से बाज नहीं आ रहा है। आज दिन बुधवार की दोपहर उपचेक पोस्ट जयंत के सामने बोलेरो वाहन में सवार आधा दर्जन वसूलीबाज माल वाहक वाहनो से बेजा वसूली कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी वसूली स्थल पर पहुंच लाइव खबर चलाने तभी वसूलीबाज चोरों की तरह इधर-उधर दुपकते हुए वाहन लेकर भाग खड़े हुए।

मौके पर मौजूद कई प्रत्यक्ष सदस्यों ने बताया कि जितने भी माल वाहक वाहन उक्त मार्ग से गुजर रहे थे। सभी को खड़ा कराकर 5000 से 20000 की वसूली करते पाए गए। कई ट्रांसपोर्टरों ने भी बताया कि उड़न दस्ता टीम के सदस्य मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। गाली-गलौज उनके जुबान पर है। यदि कोई विरोध किया तो लाखों रुपए की पेनाल्टी लगाने की धमकी देते है।

आरोप यहां तक है कि उड़न दस्ता टीम के निरीक्षक अनिमेष जैन के संरक्षण में खुलेआम गुंडागर्दी के साथ मालवाहक वाहन चालकों से 5000 से लेकर 20000 रूपये तक की अवैध वसूली की जा रही है और जब इस अवैध वसूली के बारे में कोई भी ट्रांसपोर्टर सवाल-जवाब करता है। उनका यही जवाब रहता है कि 7 करोड़ रुपए ऊपर देकर आया हूं। इसलिए वसूली करूंगा। मेरा कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता है। वही इस दौरान कार्रवाई का धौस दिखाकर आरटीओ उड़ान दस्ता टीम के सदस्य व सिविल भेष में वसूली कर खुलेआम धमकी देते हैं।

फिलहाल उड़न दस्ता टीम के द्वारा जगह-जगह मालवाहकों से हो रही बेजा वसूली। इन दोनों चर्चाओं में बना हुआ है और यदि इस पर लगाम नही लगा तो आगे आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टर बड़े आंदोलन की तैयारी के लिए योजना बनाना शुरू कर दिए हैं।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का वीडियों हुआ था वायरल
भाजयुमो मंडल खुटार के अध्यक्ष नितेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दोनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। परसौना कन्वेयर बेल्ट के समीप आरटीओ उड़न दस्ता टीम के द्वारा मालवाहकों से की जा रही बेजा वसूली का लाइव वीडियों चलाया था। जहां उड़न दस्ता टीम के सदस्य चोरों की तरह खेतों की तरफ भाग रहे थे। उन्होंने ही सवाल उठाया था कि यदि अवैध वसूली नहीं कर रहे है, तो फिर भाग क्यों रहे है? मंडल अध्यक्ष के सवालों से उड़न दस्ता टीम कें निरीक्षक भी सवालों के कटघर्रे में गिरते नजर आ रहे हैं। वहीं अपने बचाव में आरटीओ उड़न दस्ता प्रभारी निरीक्षक तरह-तरह के हत्तकंडे अपना कर अपने आप को सबसे ईमानदार हरिश्चंद्र बनने का भी प्रयास कर रहा है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार