|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

सिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!

सिंगरौली । जिले की प्रभारी मंत्री एवं म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने रविवार को सिंगरौली में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिले के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान का लगभग 950 करोड़ रुपये का वार्षिक फंड अब केवल सिंगरौली जिले के विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जिले से प्राप्त होने वाली यह राशि प्रदेश के अन्य जिलों में भी उपयोग की जाती थी, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले के बहुप्रतीक्षित सिंगरौली बाईपास सड़क परियोजना के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए भी करीब 100 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेंगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। शहर की जर्जर सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आवश्यक परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए प्रभारी मंत्री ने आमजन से सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सके।
समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, कलेक्टर गौरव बैनल, एसपी सियाज तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार