|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News: मुहेर वार्ड में महीने में एक दो बार ही पहुंचती है कचरा गाड़ी, पार्षद ने लगाया आरोप 

Singrauli News सिंगरौली। नगर निगम के जिन 45 वार्डों में सिटाडेल कंपनी ने घर-घर कचरा कलेक्शन शुरू किया है, लेकिन परिषद बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद इस बात की शिकायत रहती है कि कचरा लेने उनके वार्डो तक प्रतिदिन गाड़ियां नहीं आ रहा। मुहेर के लोगों ने घर-घर कचरा संग्रहण के दाबों की पोल खोल दी है।

वार्ड क्रमांक -2 मुहेर के रहवासियों का आरोप है कि कचरा गाड़ी महीने दो महीने में मुख्य मार्ग से कचरा गाड़ियां गुजरती जरूर है लेकिन किसी को गाड़ी के आने का पता नहीं रहता इसलिए कचरा जहां तहां फेंक देते हैं। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों से घर-घर कचरा संग्रहण और निस्तारण के लिए सिटाडेल कंपनी को ठेका दिया है। इसके लिए ठेकेदार को प्रतिमाह करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए भुगतान किया जा रहा है। Singrauli News

कचरे का खड़ा हो गया पहाड़
पार्षद परमेश्वर पटेल का आरोप है कि दो-चार वार्डों को छोड़ दे तो किसी भी वार्ड के हर गली में कचरा गाड़ियां संग्रहण के लिए नहीं पहुंच रही। बलियारी के खुले प्लाटों में कचरे का ढेर लगा है जबकि गनियारी कचरा प्लांट के ठीक बगल में कचरा का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। यदि कचरे का सही ढंग से निस्तारण होता तो कचरे का पहाड़ कैसे खड़ा हो जाता। कचरा के नाम पर कमिश्नर, नोडल अधिकारी और सिटाडेल कंपनी करोड़ों रुपए का हर महीना बंदर बांट कर रहे हैं। इसकी जांच हो जाए तो कई सफेदपोश भी जद में आ जाएंगे। Singrauli News

कमिश्नर और सिटाडेल प्रबंधन नहीं उठाए फोन 
शहर के खुली जगह में जगह-जगह कचरा का भंडार है। सूत्रों का दावा है कि घर-घर कचरा संग्रहण और निस्तारण में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। कचरे का कमीशन भोपाल तक पहुंच रहा है। कचरे का संग्रहण और निस्तारण नहीं होने को लेकर जब नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा और सिटाडेल प्रबंधन से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो दोनों जिम्मेदारों ने फोन नहीं उठाया। Singrauli News

इनका कहना है

राममिलन भारती, वार्ड क्रमांक -2 पार्षद

मुहेर वार्ड में महीने में एक दो बार ही कचरा गाड़ी मुख्य मार्ग से गुजरती है लेकिन वार्ड के लोगों को यह नहीं पता होता कि कब गाड़ी आएगी। ऐसे में यदि गाड़ी आती भी है तो कोई भी कचरा गाड़ी में डालने के लिए नहीं पहुंचता। सब खुले में कचरा फेंक देते हैं। जानवर मर जाए तो दो-तीन दिन से पहले नहीं उठाया जाता।

राममिलन भारती, वार्ड क्रमांक -2 पार्षद- भाजपा

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार