|
Breaking News
MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशMP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होश

Singrauli News: जिले भर के स्कूलों में मुस्कान अभियान की गूंज, एसपी ने बच्चों को सिखाया सुरक्षा और सफलता का मंत्र

बैढ़न, मोरवा, निगरी-निवास, सरई, महिला थाना और चौकी जयंत क्षेत्र के स्कूलों एवं छात्रावासों में चला जागरूकता  

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित मुस्कान विशेष अभियान के तहत सोमवार को डीपीएस विद्यालय विंध्यनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला संरक्षण, मोबाइल के जिम्मेदाराना उपयोग और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया।

एसपी खत्री ने कहा कि कठिन विषयों एवं चुनौतियों से घबराने के बजाय निरंतर प्रयास आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को असफलताओं से न घबराने, आत्मविश्वास बनाए रखने और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा, हर विद्यार्थी में क्षमता होती है, बस दिशा और समर्पण चाहिए। उन्होंने लैंगिक समानता पर जोर देते हुए कहा कि बालक-बालिका में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।

कार्यक्रम में अभियान अभिमन्यु महिला सुरक्षा कानून, गुड टच-बैड टच, तथा ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को तालियाँ बजाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान थाना विंध्यनगर प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी सहित पुलिसकर्मियों, विद्यालय प्राचार्य जे.पी. पाण्डेय, शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

हजारों छात्रों को साइबर क्राइम की दी जानकारी 

बैढ़न, मोरवा, निगरी-निवास, सरई, महिला थाना और चौकी जयंत क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों एवं छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में लगभग 1000 से अधिक बच्चों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, चाइल्डलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं डायल-112 जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई। सिंगरौली पुलिस ने बताया कि अभियान पूरे नवंबर माह तक जारी रहेगा, जिसमें लगातार विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों में आत्मरक्षा, सामाजिक चेतना और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार