|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News: गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, देखें समय

Singrauli News सिंगरौली। गर्मी के कारण दिन में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा विद्यालयों का समय परिवर्तन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि तापमान की तीव्रता के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता है। कलेक्टर ने गुरुवार को गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

जिसको दृष्टिगत रखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालय कक्षा नर्सरी से 12वीं तक प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी। यह शाला संचालन का समय 30 अप्रैल तक के लिए प्रभावशील रहेगा। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर संपादित होंगी। Singrauli News

यह आदेश जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें सीबीएससी, आईसीएससी और नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए यह नया समय लागू होगा।

गर्मी बढ़ने से टाइम में बदलाव

कलेक्टर ने बताया कि जिले में दोपहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 41 डिग्री पर बना हुआ है। दोपहर में सड़कें सुनसान हो जाती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। Singrauli News

हालांकि, यह आदेश परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। जहां परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य चल रहे हैं, वे पहले की तरह जारी रहेंगे। यह आदेश 10 अप्रैल को जारी किया गया है और अगले दिन से लागू हो जाएगा।

स्कूल प्रबंधन कड़ाई से करें पालन-प्रशासन

बता दें कि प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इससे बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकेगा

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार