Singrauli News : सिंगरौली 7 अगस्त। सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने अपने पुत्र विवेकानंद बैस के कृत्य से आहत होकर घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं कांग्रेसियों के द्वारा लगाये जा रहे तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप से विधायक ने इस बार पहली दफा कांग्रेस नेताओं का नाम लेकर निशाना साधा है।
Singrauli News : मोरवा में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में विधायक का पुत्र विवेक बैस भी शामिल था। उक्त घटना को लेकर सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में अपना वीडियो संदेश जारी किया। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए अपील भी किया। इधर विधायक ने अपने राजनैतिक जीवन के सफर में पहली बार खुलकर कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधा है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल को निशाने पर लेते हुए स्व.विधायक रामचरित्र के साथ की गयी मारपीट की घटना का जिक्र किया था और कांग्रेस नेता को नसीहत भी दिया। हालांकि विधायक इसके पहले किसी व्यक्तिगत तौर पर किसी भी दल के नेताओं पर नाम लेकर निशाना नहीं साधते थे। इतना ही नहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को भी निशाने पर लिया और पूर्व सांसद मानिक सिंह ने कांग्रेस पार्टी से सांसद रहते इस्तीफा क्यों दिया था इस पर भी सवाल दागा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जनप्रतिनिधियों तक को नहीं छोड़ती है फिर आम लोग क्या उम्मीद करें। Singrauli News :
वहीं विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में डीजल चोरी के मामले में प्रमोद चौहान के नाम पर भी बीजेपी के कार्यकर्ता हमलावर हुए और कहा कि जिस नेता का भाई डीजल चोर है उसके ऊपर यूपी में मामला भी दर्ज है। इधर विधायक ने कहा कि रामचरित्र जी अनुसूचित जाति के श्रेणी में क्या नहीं आते। विधायक ने एक के बाद एक कई कांग्रेस नेताओं पर सवाल दागा। इधर सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के कथित नेताओं के पूर्व में की गयी क्रियाकलापों की खबरें सोशल मीडिया में खूब वायरल कर उनके कृत्यों को ताजा कर रहे हैं। Singrauli News :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट