|
Breaking News
वायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंप

कोतवाली प्रभारी अपने महिला प्रधान आरक्षक को नही दिला पा रहे न्याय

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न में एचसीएम एवं एक महिला प्रधान आरक्षक का विवाद इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि जब कोतवाल अपने स्टाफ को ही नही संभाल पा रहे हैं तो क्षेत्र के अपराधो पर नियंत्रण कैसे लगाते होंगे, इस पर सवाल शुरू होंगे। 

दरअसल कोतवाली में इन दिनों ठीक-ठाक नही चल रहा है। पिछले माह सिंगरौली महोत्सव के दौरान चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में व्हीआईपी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर कोतवाल से लेकर अन्य जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जमकर किरकिरी हुई और सांसद अभी भी सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक से नाराज चल रहे हैं। यह मामला अभी ठण्डा पड़ा नही है कि कोतवाली में एचसीएम एवं एक महिला प्रधान आरक्षक के बीच हुई कहासूनी का मामला इन दिनों तूल पकड़ा हुआ है।

यहां तक कहा जाने लगा है कि कोतवाली अपने स्टाफ को ही नही संभाल पा रहे हैं। अपराधों पर नियंत्रण कैसे रखते होंगे, यह कह पाना मुश्किल है। फिलहाल कोतवाली बैढ़न के दो पुलिस सेवको के बीच चल रहे तनातनी को लेकर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जबकि पुलिस विभाग ही एक अनुशासन विभाग माना जाता है। लेकिन कोतवाली के दो पुलिस सेवको का विवाद सुर्खियों में है। फिलहाल अब देखना है कि पुलिस अधिकारी स्टॉफ के विवाद को किस तरह से सुलझाने में कामयाब होंगे.

एचसीएम  ने दी अश्लील गाली

बताया जाता है कि उक्त घटना से आहत महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती पटेल जब अपने कक्ष से बाहर निकल कर देखी कि दिलीप बिन्द को कुर्सी में बैठा कर मेहमान जैसा व्यवहार किया जा रहा था, तब वह एचसीएम अवध सोनी को फ़ोन लगाकर बोली कि कार्रवाई के बदले पहुना जैसे स्वागत किया जा रहा है. तभी वह मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया. यहां तक कि एचसीएम अवध सोनी ने गमला उठाकर सिर पर मारने वाला था. जहा पर मौके पर मौजूद उप निरिक्षण पप्पू सिंह, सजीत सिंह, प्रियंका मिश्रा, रूपा अग्निहोत्री और बन्दना तिवारी ने बीच बचाव किया.  

बेहोश हो गई थी महिला प्रधान आरक्षक

बताया जाता है कि एक महिला प्रधान आरक्षक अपने साथ हुए व्यक्ति द्वारा अभद्रता से आहत थीं, वही स्टॉफ द्वारा भी गाली गलौज से आहत होकर जमीन पर गिर पड़ीl तब वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने पानी छिड़का, पानी पिलाया तब जाकर होश आया l  महिला प्रधान आरक्षक का कहना है कि टीआई साहब को बताने के बाद भी दिलीप बिन्द का कोई दोष नहीं निकाला गयाl और नहीं कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई l बताया जाता है कि उक्त वाकये की वास्तविकता कोतवाली थाना के सीसीटीव्ही फुटेज  से भी देखी जा सकती है l  हालांकि इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से भी उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया, लेकिन चर्चा नहीं हो पायी l 

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार