|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

कांग्रेस पार्टी जिलें में बनाएं 6 जिलाध्यक्ष के पैनल, राहुल गांधी मिशन सृजन से संगठन में शुरू की कसावट

MP News: भोपाल में मंगलवार (3 जून, 2025) को कांग्रेस पार्टी की एक अहम राजनीतिक बैठक लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई । उन्होंने यहां “संगठन सृजन अभियान” की औपचारिक शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। संगठन सृजन कर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में एआईसीसी ऑब्जर्वर और संगठन प्रभारी मध्य प्रदेश के सभी जिले में पहुंच रहे हैं और 6 जिला अध्यक्षों के नाम हाई कमान को देंगे।

एमपी में दो दशक से कई सीटों पर कांग्रेस की लगातार हार इस बार राहुल गांधी को खटकने लगी है, वह प्रदेश की अध्यक्षों से कई बिदुओं पर जानकारी ले रहे हैं। इस विधानसभा में सीधी नजर है, वही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए अपने मोहरे खड़े कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह अपनी अलग राजनीतिक सल्तनत बनाने में लगे हैं।

कांग्रेस को सीधी, सिंगरौली, रीवा में भाजपा के किले को ध्वस्त करनी सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सीधी जिले में अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल दो बड़े नेता हैं। लेकिन इनके बीच कई दशकों से चली आ रही राजनीति अदावत कांग्रेस को आज यहां खड़ा कर दिए। वैसे चर्चा है कि यह दोनों नेता कभी एक होकर चुनाव नहीं लड़ सकते।

एमपी को सबसे अधिक राजस्व देने वाले सिंगरौली जिले में दो दशक से अधिक समय से कांग्रेस ना तो नगरी निकाय और ना ही विधानसभा, लोकसभा चुनाव जीत पाई है। यहां की राजनीति पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल तय करते हैं। यहां दोनों नेताओं की परंपरागत सीट भी खिसकती रही है, हालांकि दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र में पकड़ है। चर्चा है कि इतना दम रखते हैं कि दोनों एक दूसरे को चुनाव हार देते हैं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार