|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

Transfer meeting : अधिकारी-कर्मचारी के स्थानांतरण पर बवाल के बाद प्रबंध समिति की हुई बैठक, पैसे लेकर तबादलों की चर्चा!

Transfer meeting सिंगरौली 18 मई। ज़िले में पिछले दिनों पुलिस और राजस्व विभाग में हुए तबादलों में हुए बवाल के बाद दो दिवसीय दौरे पर आई प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके सिंगरौली पहुंची हैं। उनकी अध्यक्षता में भाजपा जिला प्रबंध समिति की आज एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन में आयोजित की गई। यह बैठक रात करीब 9 बजे तक चली है। बैठक में जिले में लम्बे अर्से से पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले को लेकर चर्चा हुई। आमजन में चर्चा है कि तबादलों में लेनदेन का खेल खूब चल रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी के तबादले को लेकर राज्य सरकार ने 1 मई से प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद जिले में पुलिस महकमे सहित राजस्व विभाग में तबादले हुए। चर्चा हैं कि यह तबादले पहुंच और जाति के आधार पर किए गए। वहीं इन तबादलों से जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी रही।अब जिले के प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके दो दिवसीय प्रवास पर आज दोपहर सिंगरौली पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर और एसपी से उन अधिकारी कर्मचारियों की सूची मांगी है जो एक ही स्थान पर तीन चार साल से जमे हुए हैं। सूची अगले दो दिनों में प्रभारी मंत्री को सौंपी जाएंगी।

Transfer meeting

देर शाम एनटीपीसी के सूर्या भवन में जिला प्रबंध समिति की बैठक में राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कुवर सिंह टेकाम, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत कलेक्टर व एसपी एवं बीजेपी के जिला महामंत्री मौजूद थे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में शामिल प्रबंध समिति के सदस्यों में सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने अपनी-अपनी सूचियां भी प्रभारी मंत्री को सौंपीं हैं। Transfer meeting

सूत्रों का दावा है कि बैठक में सबसे ज्यादा पुलिस एवं राजस्व अमले में पटवारियों, आरआई व आबकारी अमले पर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद व विधायको ने भी अपनी-अपनी राय भी दिये, ऐसी चर्चां हैं। जिले में हो रहे तबादलों के बीच सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के आरोपो को सही मानने वाले आमजन में चर्चा है कि तबादलों में लेनदेन का खेल यहां खूब खेला गया। लेकिन सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं इसलिए बातें बाहर नहीं आ रही यदि एक भी विधायक विपक्ष पार्टी के होते तो तबादलों में लेनदेन की बातें खुलकर सामने आती। Transfer meeting

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार