Ujjain news : उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन 28 मई को तेज आंधी-पानी के चलते सप्तऋषि की 5 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थी। मूर्तियों को उनके स्थान पर अब दोबारा लगाया गया हैं। सोमवार देर रात 7 मूर्तियां मुंबई से उज्जैन लाई गईं। मूर्तियों को इनकी जगह पर लगाकर कपड़े से कवर किया गया है। श्रद्धालुओं को इनके पास जाने की इजाजत नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इनका अनावरण कर सकते हैं।
Ujjain news : बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इनका अनावरण कर सकते हैं। दरअसल ढाई महीने पहले सप्तऋषि की 7 में से 5 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थीं। मूर्तियां गिरने के बाद महाकाल लोक प्रोजेक्ट के कामकाज पर सवाल खड़े हुए थे। कांग्रेस ने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तो वही देशभर में मामला सूर्खियां बन गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई मूर्तियां बनवाने की घोषणा की थी। सूत्र बताते हैं कि पहले तो इन मूर्तियों को रिपेयर कर ही लगाने का प्लान था लेकिन फिर सीएम शिवराज ने खंडित सभी मूर्तियों को दुबारा बनाने के निर्देश दिए थे।
पहले की मूर्तियों से ज्यादा मजबूत मूर्तियां होने का दावा
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने मूर्तियां बनाने वाली एजेंसी के खर्च पर ही नई प्रतिमाएं तैयार कराई हैं। 20 अगस्त से पहले इनकी प्राण प्रतिष्ठा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नई प्रतिमाएं मजबूत हैं। हालांकि यह मूर्तियां मजबूत है या नहीं यह आने वाले वक्त में ही स्पष्ट हो पाएगा। कहा जा रहा है कि मूर्तियों का बेस पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत बनाया गया है। स्टैंड पर इन्हें लोहे की रॉड और सीमेंट-कंक्रीट मटेरियल से स्थापित किया गया है। मूर्तियों के जॉइंट भी मजबूती से जोड़े गए हैं। Ujjain news :
पहले 6 मूर्तियों को रिपेयर कर लगाने का था प्लान
महाकाल लोक में मूर्तियों के हवा में गिरने पर कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर हमलावर है और वह इसे बड़ा मुद्दा बना रही है । कांग्रेस महाकाल लोक प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए CM को घेर रही है। कांग्रेस का दावा है कि मूर्तियां बनाने में घटिया पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। कांग्रेस ने 7 सदस्य टीम बना कर मूर्ति विशेषज्ञ के तौर पर एक्सपर्ट को महाकाल लोक भी ले गई थी। जांच के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। लगातार बढ़ते विरोध के बीच सप्तऋषि की 6 मूर्तियों को रिपेयर करने की बात हुई। लेकिन सीएम शिवराज सिंह विरोध ज्यादा बढ़ते देख इन्हें नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए थे।
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट