|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

अडानी के गजरा बहरा कोलयार्ड को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

सिंगरौली 12 मार्च। जिले के गजराबहरा कोलयार्ड में आज स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन कर कई मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने साईड इंचार्ज रमीज खान के खिलाफ मुर्दा बाद के नारे भी लगाए गए है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन-निवेदन करने के बाद भी ना तो जिला प्रशासन और ना ही कंपनी प्रबंधन सुन रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलयार्ड में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी भी नही दी जा रही है एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार नही दिया जा रहा है। वही स्थानियों को कोयले का धूल व प्रदूषण डस्ट से लोग परेशान हैं।

आरोप हैं कि आसपास के किसानों की फसल कोयले की धूल परत जमने से बर्बाद हो रही है। जल स्त्रोत कुआं, तालाब का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। हवा चलते ही कोयले की धूल पूरे वातावरण में फैल जाती है। जिससे पूरा वातावरण प्रदूषित हो गया है। प्रदूषण से लोग कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ गये हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि मजदूरों को 12 घंटे काम कराके 8 घंटे मजदूरी का भुगतान करते है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरई तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिवस अंदर मांग पूरी नही हो पाई तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार