Success Story : कई भारतीयों ने विदेश जाकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। भारतीय मूल की ऐसी ही एक महिला हैं नेहा नरखेड़े। जिनकी गिनती अमेरिका की सबसे सफल महिलाओं (Success Story OfNeha Narkhide) में की जाती है। पुणे में जन्मी नेहा का नाम आज उन महिलाओं में शामिल है जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। फोर्ब्स ने उन्हें अमेरिका की सेल्फ मेड अमीर महिलाओं में रखा है।
नेटवर्थ 42 हजार करोड़ रुपए है
Success Story : नेहा कॉन्फ्लुएंट नामक सॉफ्टवेयर कंपनी की बोर्ड बोर्ड मेंबर और को फाउंडर हैं। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9.1 बिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए में करीब 75 हजार करोड़ रुपए है। इस क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर में नेहा की 6 फीसदी हिस्सेदारी है. मनीषा की कुल संपत्ति की बात करें तो यह लगभग 520 मिलियन डॉलर यानी 42 हजार करोड़ रुपये है।
वह पुणे से हैं
नेहा का जन्म पुणे में हुआ था। जिन्होंने सबसे पहले पढ़ाई पुणे से की. इसके बाद वह मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका चली गईं। इसके बाद उन्होंने दो साल तक Oracle में टेक्निकल स्टाफ के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्होंने लिंक्डइन में नौकरी शुरू की.
एक साल बाद ही उनका प्रमोशन हो गया. इसके बाद उन्हें सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पद दिया गया। एक साल बाद उन्हें फिर से पदोन्नत किया गया। उन्हें प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाया गया. धीरे-धीरे इन्हें लगातार बढ़ावा दिया गया और स्ट्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर का खिताब दिया गया। Success Story :
प्रारम्भ से ही पिता उनको महान बनाना चाहते थे
नेहा और उनके दो दोस्तों ने 2014 में लिंक्डइन छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर कॉन्फ्लुएंट नाम की कंपनी शुरू की. पांच साल तक वह कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर रहीं. अब वह कंपनी के बोर्ड सदस्य हैं। इसके साथ ही साल 2021 में नेहा ने ऑसिलर नाम से एक और कंपनी शुरू की।
नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देती हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके पिता उनके लिए इंदिरा गांधी, किरण बेदी, इंदिरा नूयी जैसे महान लोगों की किताबें लाते थे। Success Story :
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट