बरेली, Wedding News : बरेली में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के वरमाला के समय उस वक्त पसीने छूट गए। जब दुल्हन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। दरअसल दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं था। अपने होने वाले जीवनसाथी का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई थी। हालांकि दुल्हन दूल्हे को अटपटा सा सबाल किया। दुल्हन ने दूल्हे से सीधे सपाट लहजे में कहा लहंगा न हार लाए, मेरी चौखट पर क्यों बारात लाए। दुल्हन की बात सुनते ही रिश्तेदारों सहित दोनों पक्षों के लोग सन्न रह गए। कुछ देर विवाद चलने के बाद वर पक्ष के लोग हार व लहंगा लाने के लिए राजी हो गए। लेकिन दुल्हन ने फिर भी इन्कार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया।इससे पहले दोनों पक्ष सेंथल चौकी गए जहां पुलिस को दोनों पक्षों ने रिश्ता खत्म करने की बात लिखकर दे दी।
मामला बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव का युवक जो कि इंटरमीडिएट पास है अब वह आईटीआई कर रहा है। परिजनों ने उसका विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र गांव भोजपुर की इंटरमीडिएट पास युवती से तय किया था। गुरुवार को तय समय में वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। जहां लड़की पक्ष के लोगों ने भी दूल्हे सहित बारातियों का आदर सत्कार किया।विवाह की रस्में अदा होने लगी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन की चौखट पर पहुंचा। जहां बारातियों ने जम कर नाचा। जिसके बाद जयमाल की बारी आई।
दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं था। अपने होने वाले जीवनसाथी का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई थी।जयमाल के समय स्टेज पर वर वधु दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने खड़े हुए। तभी वरमाला से ठीक पहले दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।इसके साथ ही वह दूल्हे से बोली- लहंगा न हार लाए, मेरी चौखट पर बारात क्यों लाए। यह सुनते ही वर सहित मंच पर मौजूद रिश्तेदार सहित अन्य लोग सन्न रह गए।कुछ देर में स्थिति सामान्य हुई। लहंगा और हार न लाने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया।काफी देर तक दुल्हन को मनाने की कवायद चलती रही। लेकिन वह नहीं मानी।
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची सेंथल पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार दोनों पक्षों के लोगों को साथ लेकर पुलिस चौकी आए जहां दोनो पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। दूल्हे के परिजनों का आरोप था कि दुल्हन वाले सोने का हार और लहंगे की मांग कर रहे हैं। वे लहंगा और हार लाने के लिए राजी हैं लेकिन वह उनके बेटे को सही नहीं बता रहे हैं। बाद में दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तोड़ने की बात तय हुई और बारात बैरंग लौट गई। सेंथल चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया दुल्हन ने दूल्हे के काला होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने शादी न करने की बात पर समझौता कर लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर वापस चले गए।