Photo by me
Bihar Current Govt Jobs 2025: नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद घर में बोर हो रहे है, खाली बैठे रहने से समय काटना मुश्किल हो रहा है, तो आपके लिए बिहार स्कूल बोर्ड ने सुनहरा अवसर दिया हैं. बिहार स्कूल बोर्ड ने रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। बता दे की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) ने संयुक्त सचिव, उप सचिव, उप निदेशक, प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक समेत अलग -अलग पदों पर सरकारी नौकरी के लिए रिटायर्ड लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किये आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार बीएसईबी की अधिकृत वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। जिसका आयोजन 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा।बिहार स्कूल बोर्ड में रिटायर्ड लोगो को नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। किस पद के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कितनी रिक्तियां निकाली हैं? इसकी जानकारी कैंडिडेट नीचे देख सकते हैं। Bihar Sarkari jobs
पद का नाम और वैकेंसी
संयुक्त सचिव (क्षेत्रीय कार्यलय) – 01
उप सचिव क्षेत्रीय कार्यालय, सारण, भागलपुर, मुंगेर एंव कोशी) – 04
उप निदेशक आईटी (OFSS) – 01
सिस्टम एनालिस्ट (मा.) – 01
प्रबंधक – 01
उप प्रबंधक – 01
प्रोग्रामर – 01
प्रोग्रामर (DMS) – 01
सहायक – 45
BESB Assistant Qualification: योग्यता
बिहार बोर्ड की इस भर्ती में पदानुसार भिन्न- भिन्न योग्यता चाही गई है। कैंडिडेट के पास एमई/एमटेक/ बी.ई/बीटेक/एमसीए/एमबीए सहित एमएससी आदि की डिग्री होनी आवश्यक हैं । सहायक के पद पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सेवानिवृत्त सहायक और उप सचिव के पद पद बिहार प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त पदाधिकारी आवेदन के पात्र हैं। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी कैंडिडेट विस्तार से भर्ती के जारी अधिसूचना में जाकर चेक कर सकते हैं। Bihar Sarkari jobs
Latest Retired Person Jobs 2025: उम्र सीमा – वेतन- भर्ती प्रक्रिया
आयुसीमा- सेवानिवृ्त अभ्यर्थियों के लिए नियोजन हेतु अधिकतम उम्र 65 वर्ष होगी। वहीं गैर सरकारी/निजी संस्थान में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए संविदा पर नियोजन हेतु अधिकतम आयुसीमा 60 वर्ष होगी।
वेतन – इन पदों पर उम्मीदवारों का वेतन भी पदानुसार निर्धारित किया गया है। 60,000/- से 1,05,000/- रुपये प्रति माह उम्मीदवारों की मंथली सैलरी होगी। संयुक्त सचिव, उप सचिव, सहायक के पद का वेतन सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पंत्राक 10000, दिनांक 10 जुलाई 2015 के आलोक में किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
इंटरव्यू की तारीख और समय- 29 जनवरी 2025 को 11.30 बजे से समति मुख्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना-800017 में वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। Bihar Sarkari jobs
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov. in में जाकर देख सकते हैं।
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव