February 7, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Sidhi News : उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सीधी विधायक ने किया व्यवधान? विधायक विश्वामित्र ने भी बजाई ताली

Sidhi News : उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सीधी विधायक ने किया व्यवधान? विधायक विश्वामित्र ने भी बजाई ताली
Sidhi News : उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सीधी विधायक ने किया व्यवधान? विधायक विश्वामित्र ने भी बजाई ताली

Photo by me

Sidhi News सीधी :  दिनांक- 18/1/2025 को प्राइवेट सीधी चिकित्सालय सिटी स्कैन का लोकार्पण कार्यक्रम था । उपमुख्यमंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ला जी के गरिमामयी उपस्थित व कर कमलो से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाना था । सब कुछ बढ़िया कार्यक्रम संपादित हो रहा था । इसी क्रम में सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक का उद्बोधन हुआ जिसमें जिला चिकित्सालय सीधी द्वारा 7 करोड़ राशि विकास कार्यों के लिए जो आई उक्त राशि कहा  किस प्रकार खर्च की गई ,उसका हिसाब किताब, बार-बार मांगने पर भी प्रशासन द्वारा नहीं दिया जा रहा है और उपमुख्यमंत्री के समक्ष बार-बार इस राशि के हिसाब किताब दिलवाई जाने की मांग की गई  ।

सीधी विधायक द्वारा जिस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के समक्ष और उनके गरिमामयी कार्यक्रम में जिन मुद्दों और व्यवस्थाओं के संबंध में आवाज उठाया वह स्थल इस प्रकार के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गबन की गई राशि के हिसाब किताब लिए जाने का उचित और उपयुक्त अवसर नहीं था। यदि कोई इस प्रकार की अव्यवस्था है तो उसके संबंध में विधानसभा में सत्र के दौरान प्रश्न किया जा सकता है और निश्चित रूप से जो विधि व्यवस्था है प्रशासनिक अधिकारियों को उक्त राशि की खर्च किए गए  विवरणों को दिया जाना विधिक बाध्यता होगी ! Sidhi News

इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री महोदय का जैसे ही उद्बोधन शुरू हुआ और उन्होंने इस विषय में कुछ बताना भी चाहा तब सीधी विधायक श्रीमती रीती  पाठक जी ने बार-बार उनके उद्बोधन के दौरान रुकावट और अवरोध पैदा कर अपनी बात रखती रही जिससे कार्यक्रम  मर्यादा और सफल संचालन,व  उपमुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल गरिमामयी कार्यक्रम विघ्न अवरोध व्यवधान उत्पन्न नजर आता रहा।

भारतीय जनता पार्टी में सुचिता मर्यादा अनुशासन व आचरण का विशेष महत्व है । किंतु जिस प्रकार से इस लोकार्पण कार्यक्रम में स्वयं विधायक द्वारा लोकार्पित विषय से हटकर कार्यक्रम की विषय वस्तु के बाहर जाकर सिर्फ और सिर्फ प्रशासन पर उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी ही सरकार के विरुद्ध सक्षम फोरम विधानसभा सत्र के दौरान के  आवाज ना उठाकर मात्र कार्यक्रम को असफल करने उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान बीच-बीच में अवरोध व्यवधान उत्पन्न करने एवं कार्यक्रम की गरिमा व व्यवस्था को अव्यवस्थित स्वरूप देने का असफल प्रयास साबित हुआ। Sidhi News

सीधी विधायक के इस मुखर सुनियोजित विरोध अव्यवस्था के माहौल बनाने का सिहावल विधायक द्वारा ताली बजाकर समर्थन किया गया। आम जनमानस के कल्याण को सार्वजनिक राशि के दुरुपयोग को उजागर करने के लिए तथा राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए यदि प्रशासन अनियंत्रित है तो मेरा मानना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि वाकई इस अव्यवस्था और सरकारी खजाने के दुरुपयोग से व्यथित हैं और अव्यवस्था भ्रष्टाचार के विरोधी है तो विधानसभा में ऐसे मुद्दों को उठाना चाहिए । 

इस कार्यक्रम की पूरी वीडियो मीडिया एवं संपूर्ण सोशल वेबसाइट पर उपलब्ध है ।संगठन में पार्टी के ही कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के गरिमामयी कार्यक्रम को असफल बनाने व  पार्टी के  गाइडलाइन मर्यादा आचरण  सुचिता प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध प्रदेश नेतृत्व में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं सीधी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही करने हेतु पृथक से उचित संगठनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ता होने के आधार पर सूचना व अनुरोध पत्र सादर संप्रेषित है। Sidhi News

About The Author