|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

Sidhi News : BJP विधायक ने मंच में डिप्टी CM को घेरा, बोलीं- 6-7 पत्र देने पर भी नहीं दिया जबाव, जीतू पटवारी ने बताया राशि गोल

Singrauli News : BJP विधायक ने मंच में डिप्टी CM को घेरा, बोलीं- 6-7 पत्र देने पर भी नहीं दिया जबाव, जीतू पटवारी ने बताया राशि गोल

Sidhi News मध्यप्रदेश के सीधी में बीजेपी विधायक रीति पाठक ने भरे मंच पर अपनी पार्टी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से सबाल करते हुए घेर लिया. रीति पाठक ने जिला अस्पताल के विकास के लिए जारी 7 करोड़ रुपये की राशि के उपयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह धनराशि गायब हो गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा, लेकिन डिप्टी सीएम की तरफ से कोई जबाव नहीं मिला. राजेंद्र शुक्ल डिप्टी सीएम होने के साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. 

मंच से लगाया आरोप

दरअसल, सीधी विधायक रीति पाठक रविवार को निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में  सभा को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान मंच पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल विधायक से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. रीति पाठक ने आरोप लगाया कि हेल्थ डिपार्टमेंट उनके क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है. उन्होंने मंच से कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर 7 करोड़ की राशि जारी की गई थी. वो राशि गायब हो गई। विधायक के तेवर देख कर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सहित मौजूद नेता सन्न रह गये। विधायक रीति पाठक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।महिला विधायक ने दावा किया कि ‘यह राशि उन्होंने विधायक मद से जारी किया था।’

विधायक निधि शाखा प्रभारी ने दावों का किया खंडन

विधायक रीति पाठक ने कहा कि ‘मैंने यह राशि सबसे पहले विधायक मद से दी थी. इसे लेकर मैं एक साल में 6-7 बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर पत्र लिख चुकी हूं. लेकिन, आज तक पत्र का जवाब नहीं मिला। महिला विधायक के इस दावे का खंडन करते हुए विधायक निधि शाखा प्रभारी रविश तिवारी ने कहा कि 2024-25 के वित्तीय वर्ष में ऐसी कोई धनराशि जारी नहीं की गई है। वहीं सांसद निधि के शाखा प्रभारी मानेंद्र तिवारी ने अपने बयान में कहा कि मैं राशि को सार्वजनिक नहीं कर सकता हूं. Sidhi News

जीतू पटवारी ने साधा निशाना

रीति पाठक का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि विधायक की सुनवाई भी नहीं हो रही है, तो आम नागरिकों की क्या हैसियत होगी? मंत्री से विधायक दुःखी, विधायक से जनता,करप्शन की भेंट चढ़ गई पूरी प्रदेश की सत्ता,बे-लगाम और अराजक सत्ता में जनप्रतिनिधियों की बेबसी देखिए,सीधी विधायक रीति पाठक ने पड़ोस के जिले रीवा से विधायक, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्रों का जवाब ना देने और उनके विभाग पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त राशि गोल कर देने के आरोप लगाते हुए मंच से खूब खरी-खरी सुनाई! Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार