MP News : सीधी जिले के पुलिस ने भाजपा नेता अजीत पाल सिंह को हाई प्रोफाइल नेत्री के साथ ब्लैकमेलिंग एवं दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जहां न्यायालय में उसे पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। अजीत पाल सिंह चौहान निवासी डैनिहा द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के साथ अन्य मामले में नगर की प्रतिष्ठित महिला के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने का भी मामला दर्ज हुआ है। सोमवार के दिन पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं भाजपा नेता की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद भाजपा पार्टी ने भी उसे बाहर पार्टी से निकाल दिया दिया है। इस हाईप्रोफाइल मामले की चर्चा अब पूरे प्रदेश में है।
रेप के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता का नाम अजीत पाल सिंह चौहान है और पिता का नाम स्वर्गीय केके सिंह है, जो नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है।जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रहे स्वर्गीय अजीत जोगी से भी उसके संबंध थे, इसके अलावा यूपी के कुंडा से निर्दलीय विधायक और दिग्गज नेता राजा भैया से भी उसके नजदीकी संबंध थे, क्योंकि इन नेताओं के साथ उसकी तमाम फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड थी, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. अजीत पाल के खिलाफ शहर के एक नामी-गिरामी परिवार की महिला ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित महिला भाजपा की नेता है। उसने आरोप लगाया है कि अजीत पाल सिंह ने उसे विधानसभा में पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर रेप किया गया। इसके साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने थे। पुलिस ने बताया कि एफआईआर के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 308(5), 296 और 251(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं।

अजीत पाल तीन साल पहले तक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे, उनके कई बड़े नेताओं से भी संबंध हैं, जिनके साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। यह अपनी हरकतों को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहा है। सूत्रों की माने तो अजीत पाल सिंह पहले भी रेप की एक मामले में जेल जा चुका है।

अजीत पाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अजीत पाल सिंह चौहान को, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हालांकि यह मामला अब काफी हाईप्रोफाइल हो चुका है. जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में है।
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव