|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : जमीनी विवाद में परिवार वालों ने की लूट, पुलिस ने बिना FIR किए बयान लेकर थाने से भगाया

जमीनी विवाद में परिवार वालों ने की लूट, पुलिस ने बिना FIR किए बयान लेकर थाने से भगाया

Singrauli News सिंगरौली : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद के एक मामले में परिवार वालों ने ही एक युवती के साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जहां पीड़िता जब अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची तो कोतवाली पुलिस ने बिना फिर दर्ज किया सिर्फ बयान लेकर पीड़िता को थाने से भगा दिया। पीड़िता ने कहा कि परिवार वाले ही लोग उसे जान से करने पर तुले हैं।  दो दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। 

पीड़िता उजाला पांडे ने बताया कि की सुबह 8:30 बजे अपनी महिला साथी के साथ ड्यूटी के लिए जा रही थी उसी दौरान कचनी तिराहे पर शिवम पांडे पिता राम वंश पांडे चेहरे में नकाब बाध कर स्कूटी को रोकते हुए धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। वहीं पर पहले से घात लगा बैठे उसके साथी सनी पांडे और बिंदु पांडे पहले से मुंह में नकाब बाधकर मारपीट करते हुए स्कूटी मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र सहित 10 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।

पीड़ित ने अपने साथ मारपीट और लूट की लिखित शिकायत लेकर जब थाने पहुंची तो कोतवाली पुलिस पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बजाय दूसरे पक्ष को थाने बुला लिया फिर आरोपितो और पुलिस के बीच कुछ देर तक हुई बातचीत के बाद पुलिस के सुर बदल गए और पुलिस पीड़िता उजाला पांडे की बिना शिकायत दर्ज किया सिर्फ बयान लेकर थाने से जाने की बात कह दी। Singrauli News

पीड़िता ने विन्ध्य न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए बताया कि परिवार वाले ही जमीनी विवाद को लेकर रंजिश रखते हैं और वह जमीन हथियाने के लिए मारपीट करते हैं दो दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दिए हैं और आज मारपीट के साथ लूट भी किए हैं। अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस शिकायती पत्र पर ना कोई रिसीविंग दिया और ना ही एफआईआर दर्ज की और जाने के लिए कह दी।Singrauli News 

पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उसका बयान लिया है लेकिन बयान लिखते समय मंगलसूत्र और चार नगों का ज्योतिया लाकेट और पैसों की लूट शिकायत में नहीं लिखा है। बार-बार कहने के बाद पुलिस ने कहा कि शिकायत में उतना ही लिखा जाएगा जितना साहब ने कहा है। तुम्हारे हिसाब से शिकायत नहीं लिखी जाएगी। 

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार