photo by me
Singrauli News सिंगरौली : सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढ़िया गांव में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के चलते बीती रात एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने सुबह शव को लेकर थाने में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने साक्ष्य मिटाने का काम किया है। पुलिस रेत के अवैध उत्खनन का मामला दबाने की इरादे से घटना को कोई और एंगल दे रही है। सुबह से पूरा थाना छावनी में तब्दील हो गया था।
गौरतलब है कि मामला सरई थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव का है जहां बीती रात राजकमल पांडे की रात 2 बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में देवसर एसडीओपी राहुल संयाम ने बताया कि एक युवक की मौत की जानकारी सामने आई है मैं सरई पहुंच गया हूं और पूरे मामले को देख रहा हूं। प्राथमिक रूप से अभी ऐसा लग रहा है कि जैसे युवक के एक पैर में करंट का झटका लगा है और संभवत इस वजह से उसकी मौत हुई होगी। जबकि देवसर एसडीओपी से जब इस मामले में सवाल किया गया कि आखिर 2:00 बजे रात को मृतक घटनास्थल पर कैसे गया और क्यों गया तो इसका जवाब उनके पास भी नहीं था उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इसके अलावा उनसे यह भी सवाल हुआ कि क्या यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़ा हुआ है तो उन्होंने इस पर भी कहा कि यह एंगल सामने आया है लेकिन अभी यह भी जांच के दायरे में है। Singrauli News
स्थानीय लोगों का आरोप है की सरई थाना पुलिस के संरक्षण में इलाके में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। शिकायत के बाद भी पुलिस अवैध कारोबारी पर कोई कार्यवाही नहीं करती। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की नौढ़िया गांव और उसके आसपास से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होता है जिसमें थाना प्रभारी से लेकर के कई पुलिसकर्मी संलिप्त हैं। रेत का अवैध खनन को छुपाने के लिए इस घटना को दूसरा एंगल दिया जा रहा है। इस
घटनाक्रम पर खड़े हो रहे कई सवाल
रामकमल पांडे जिनकी बीती रात तकरीबन 2 बजे नौढ़िया गांव में एक रेत खदान से सटे हुए खेत के पास शव मिला है। पुलिस ने आनन-फानन में बिना परिजनों को सूचना दिए ही मृतक के ही ट्रैक्टर में डेड बॉडी रखवाकर उनके घर भेज दी। इससे कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सवाल यह है कि जब यह संदिग्ध मौत थी तो शव को हॉस्पिटल भिजवाने के बजाय घर क्यों भिजवाया, शव को उठाने से पहले परिजनों को क्यों नहीं बुलाया गया, जिस ड्राइवर से शव को घर भेजवाया गया अब उससे पुलिस क्या इंटेरोगेट कर रही है, पुलिस शव को घर भिजवाने में जल्दबाजी क्योंकि। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। Singrauli News
परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाए संगीन आरोप
परिजनों ने थाना प्रभारी से शेषमणि पटेल पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घटना की कोई भी जानकारी दिए बिना सीधे शव को घर भेज दिया था। आज इसको लेकर सुबह से सारी थाने में हंगामा चल रहा है। परिजन शव लेकर थाने के सामने पहुंच गए और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिजनों ने सीधा आरोप सरई थानेदार शेषमणि पटेल के ऊपर लगाया है कि उन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने का काम किया हैं। इसका अब वीडियो भी सामने आया है। इस मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है देवसर एसडीओपी को जांच के लिए भेजा गया है जैसे भी तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। Singrauli News
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव