|
Breaking News
एनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटी

सिंगरौली में रफ्तार का कहर : स्कॉर्पियो की टक्कर से दो छात्र जिंदगी से जूझ रहे, CCTV ने खोली रफ्तार की सच्चाई

खोखरी के पास मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, छात्रों को उछालकर सड़क पर पटका

सिंगरौली : बधौरा चौकी क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। यहां खोखरी गांव के पास राजमिलान मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए इस भीषण हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर दूर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार छात्र सामान्य गति से जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और टक्कर का भयावह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि टक्कर के बाद दोनों छात्र उछलकर दूर जा गिरे। फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बधौरा चौकी प्रभारी बीएल बंसल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई, नियमित निगरानी और यातायात नियंत्रण के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार