|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli में भ्रष्टाचार है : हाई कोर्ट ने ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना भू अधिग्रहण धांधली की कही बात 

Singrauli News : सिंगरौली में भ्रष्टाचार है : हाई कोर्ट ने

Singrauli News : सिंगरौली 28 जनवरी।   ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के देवसर  भू-अधिग्रहण  मुआवजा वितरण में हुई धांधली  मामले में ग्राम छिवा विस्थापित के  दाखिल याचिका पर 28 जनवरी को हाईकोर्ट जबलपुर में तलब  सिंगरौली कलेक्टर को माननीय न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए लैंड होल्डर को ब्याज सहित भुगतान का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि भुगतान नही होने की स्थिति मे सिंगरौली कलेक्टर के साथ भू-अर्जन अधिकारी पर एफआईआई दर्ज हो। उक्त प्रकरण की पैरवी अधिवक्ता एल पी मिश्रा व अरुण द्विवेदी कर रहे है। Singrauli News :

गौरतलब हो कि ललितपुर -सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के भू-अधिग्रहण के मुआवजा वितरण मे हुई व्यापक धांधली से पीड़ित  देवसर के ग्राम छीवा निवासी चित्रसेन उर्फर् शास्त्री द्विवेदी का मुआवजा किसी और को दे देने के मामले मे विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन की याचिका पर हाई कोर्ट जबलपुर के माननीय न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की खंडपीठ ने सिंगरौली कलेक्टर को 28जनवरी को हाई कोर्ट मे स्वयं उपस्थित होकर हाफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।   Singrauli News :

न्यायालय के आदेशानुसार सिंगरौली कलेक्टर सिंगरौली की तरफ से उनके अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत हाफनामें को पढ़ते ही माननीय न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल द्वारा कलेक्टर सिंगरौली की क्लास लगाने लगे। न्यायमूर्ति श्री अग्रवाल द्वारा कहा गया की कलेक्टर की सराफत तब होता कि वह स्वीकार करते कि आपने वास्तविक जमीन मालिक के भू -अर्जन की राशि किसी दूसरे को दे दिया है। न्यायमूर्ति यहीं नही रुके बल्कि फटकार लगाते हुए कहा कि आप सरकार है तो क्या, कुछ भी करेंगे। किसी की जमीन पर जिस पर उसका नाम नही दाखिल खारिज उसका मकान मान कर मुआवाज दे देंग। न्यायमूर्ति श्री अग्रवाल ने कलेक्टर के अधिवक्ता को भी फटकारते हुए निर्देश दिया गया कि भूमि मालिक को ब्याज सहित राशि का भुगतान करें। यदि भुगतान नहीं होने की स्थिति मे कलेक्टर  व भू-अर्जन अधिकारी सिंगरौली पर एफआईआर दर्ज हो।  Singrauli News :

इस बीच कलेक्टर के अधिवक्ता द्वारा कलेक्टर को बचाने हेतु कहा गया की किसी की जमीन मे दूसरे व्यक्ति द्वारा मकान बनाने के कई मामले रहे हैं। यह सुन कर न्यायमूर्ति श्री अग्रवाल ने अधिवक्ता व कलेक्टर पर फायर हो गये और कहा कि सिंगरौली में खुला भ्रष्टाचार हैं। वहां सीबीआई से जाँच करवाना चाहिए। उक्ताशय की जानकारी याचिका कर्ता के अधिवक्ता एल पी मिश्रा व अरुण द्विवेदी ने दी है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार