|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Road accident :हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र एवं पति घायल

Road Accident सिंगरौली 15 जनवरी। पुलिस चौकी तिनगुड़ी के पुरानी देवसर चटुआ नाला के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन के चालक ने मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल में सवार महिला की मौत हो गई। वही पति व 8 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और घटना के बाद हाईवा वाहन भी पलट गया है।

उक्त घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। यह घटना आज दिन बुधवार की करीब 7 बजे की है। वही ग्रामीण व मृतक के परिजन वाहन मालिक पर साजिशन हत्या कुचलकर हत्या कराने का आरोप लगाने लगे हैं। मौके पर एसडीओपी देवसर समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। Road Accident

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामबली साहू अपनी पत्नी अंजू साहू एवं बालक अशोक साहू निवासी पुरैल को मोटरसाइकिल में लेकर घर जा रहा था कि तिनगुड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरानी देवसर चटुआ नाला के पास हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 4696 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुये टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल में सवार अंजू साहू उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि रामबली उम्र 45 वर्ष एवं बेटा अशोक 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। Road Accident

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंच हंगामा शुरू करते हुये चक्काजाम कर दिया है। इधर मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन देर शाम तक चक्काजाम चलता रहा। पुलिस इन्हें मनाने में जुटी थी। भीड़ को देख भारी संख्या में पुलिस भी बुला ली गई है।

ग्रामीणों का वाहन मालिक पर गंभीर आरोप
महिला की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने कुकराव निवासी वाहन मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला की मौत साजिशन हुई है। जानबुझकर दम्पत्ति को हाईवा वाहन से टक्कर मारा गया। जब तक आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध नही होगा तब तक चका जाम चलता रहेगा। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर चका जाम करते रहे। इस दौरान पुलिस मानमुनौवल करने में जुटी रही। Road Accident

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार