|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

बिना कॉम्पेक्शन के बिछ रही सीवर लाइन, हल्की बारिश में भी धस जाती है सड़क

Singrauli News सिंगरौली : नगर निगम क्षेत्र में करीब डेढ़ सौं करोड़ की लागत से बिछाई जा रही सीवर लाइन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। भविष्य में सीवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। सड़क तो धंसेगी ही, लीकेज भी हो सकता है। यह आशंका काम में लापरवाही की वजह से है।

दरअसल, निर्माण एजेंसी ज्यादा से ज्यादा पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने पर फोकस कर रही है। खोदाई के बाद नियमानुसार कॉम्पेक्शन यानी धंसाई नहीं की जा रही। नतीजा हाल की बारिश में वार्ड क्रमांक -30 पचखोरा और वार्ड क्रमांक – 31 ब्रम्हाकुमारी के पास सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क धस चुकी हैं। Singrauli News

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गुणवत्ता को लेकर परिषद में कई बार हंगामा हो चुका है। सीवर लाइन बिना कॉम्पेक्शन के बिछाई जा रही है। जिससे हल्की बारिश में भी सड़के धंस जाए रही हैं। पार्षद निर्माण एजेंसी इन विराट द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो को गुणवत्ता विहीन बता रहे हैं। तो वहीं निर्माण स्थल पर ना तो निगम के अधिकारी कर्मचारी और ना ही कंसल्टेंट एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहते। Singrauli News

पार्षदों को वार्डों के कॉलोनी सहित शहर के अन्य स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य में पाइपलाइन की लेवलिंग को लेकर शंका है। पार्षद अनिल कुमार वैश्य का आरोप है कि नाली खोदकर उसको हल्का सा व्यवस्थित करने के बाद सीधे पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जबकि पाइप के नीचे ठोस आधार बनाया जाना चाहिए, जिससे पाइप बाद में धंसे नहीं। सूत्रों का दावा है कि कंसल्टेंसी एजेंसी और इन विराट कंपनी सीवर लाइन के काम को कमाई का जरिया बना लिए है। Singrauli News

इनका कहना है – Singrauli News

सीवर लाइन के कार्य में कई अनियमितताएं नजर आ रही हैं। इतना तो पता है कि लाइन बिछाने के पहले जमीन को मजबूत करना होता है, जिससे वह धंसे नहीं। इसके बावजूद यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा। निर्माण एजेंसी और कंसलटेंसी एजेंसी कमाई का जरिया बना लिए हैं।

अनिल कुमार वैश्य, पार्षद – वार्ड क्रं 38 कांग्रेस

इनका कहना है Singrauli News

बिना बताए नाली खोदी और सीधे पाइपलाइन बिछा दी। पार्षदों को जानकारी ही नहीं होती। मेरे कार्यकाल के पूर्व डीएवी रोड़ में डालीं गई पाइप लाइन गुणवत्ता विहीन बनीं थीं, ट्रेक्टर सड़क पर ही धस गया था, यदि कॉम्पेक्शन किया गया होता तो सड़क नहीं धसती।

सीमा जायसवाल, पार्षद – वार्ड -40 भाजपा

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार