|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : रेण एवं म्यार नदी को छलनी करने में जुटे रेत माफिया, खाकी और खादी के संरक्षण में कारोबार

Singrauli News सिंगरौली 12 मई। खाकी और खादी की सरपरस्ती में कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के शासन इलाके में रेत माफियाओं को अवैध कारोबार करने के लिए खुली छुट मिल गई है। जहां शाम ढलते ही रेत कारोबारी अपने पूरे जी-जान के साथ करीब 8 घंटे लगातार रेण एवं म्यार नदी से उत्खनन एवं परिवहन कर रहे हैं। इसकी भलीभांति जानकारी पुलिस एवं राजस्व अमले को है।

दरअसल शासन क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार इन दिनों जोर पकड़ा हुआ है। दो स्थानीय कांग्रेसी एवं एक भाजपा का नेता रेत के उत्खनन एवं परिवहन में लगे हुये जिनके नाम की चर्चा इन दिनों जोर -शोर से है। चर्चाएं है कि एक भाजपा स्थानीय पदाधिकारी और दो कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। जिनके द्वारा बिना किसी डर-भय के रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेसी के दोनों नेता जनप्रतिनिधि भी हैं और उसी के आड़ में रेत की चोरी भी कर रहे हैं और यह रेत की चोरी शाम से लेकर पूरी रात चलता रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध रेत कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग कलेक्टर एवं आईजी रीवा से की है। Singrauli News

महीने का 30 से 40 हजार फिक्स


सूत्रों की यदि बात माने तो शासन क्षेत्र में रेत अवैध कारोबारियों को खुली छुट मिली हुई है। जहां उनसे रेत चोरी करने के एवज में 30 से 40 हजार रूपये प्रति ट्रैक्टर हर माह अदा करना पड़ता है। करीब दो दर्जन के संख्या में रेत के अवैध कारोबार में ट्रैक्टर लगे हुये हैं। पूरी रात रेण एवं म्यार नदी से उत्खनन कर सिद्धिखुर्द, ग्राम पंचायत भवन एवं गड़हरा गल्ला गोदाम के पास परिवहन भण्डारण कर ट्रको के माध्यम से सुबह होते ही विक्री कर दिया जाता है।

चैन से नहीं सो पाते रहवासी

रेत कारोबारियों के ट्रैक्टर पूरी रात धमाचौकड़ी व तेज आवाज से इस कदर करते हैं कि रहवासी चैन की नींद सो नही पाते हैं। जिसकी कई बार शिकायत जिला मुख्यालय के आलाधिकारियों के यहां भी की गई। लेकिन शासन पहुंचतेे-पहुंचते मामला दब जाता है और वहां के कथित सफेद पोशधारियों को रेत चोरी करने की खुली छुट मिल जाती है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार