|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

CM साहब जी कोतवाली में असामाजिक तत्वों का आतंक जारी, 4 गोमती को किया आग के हवाले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

CM Mohan Yadav सिंगरौली 10 मई। सीएम मोहन यादव कोतवाली क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात शहर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित चार गोमतियों और एक टपरी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कुछ दिन गनियारी में बाइकों को भी इसी तरह जला दिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है।

पीड़ितो का कहना है कि अराजक तत्वों ने गोमतियों में आग लगा कर रोजी रोटी छीन लिया है। वही कोतवाली पुलिस के गस्त पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं.बता दे की अंतर्राज्यीय बस स्टैंड बैढ़न के काली मंदिर मार्ग में बीती रात अज्ञात कारणों से तीन गोमती व एक टपरी की दुकान आग से जलकर खाक हो गई। CM

बताया जाता है कि रोजमर्रा की तरह शाम के वक्त करीब 7 बजे मनोज लखेरा ताली, गीता लखेरा, गोल्डेन खान, कुलसुम निशा, गुलबसा व सोनू अपने विशादखाना के दुकानों के समाग्रियों के साथ चश्मा, बेल्ट व अन्य सामान को तीन गोमती व टपरे के दुकान में बंदकर घर चले जाते थे। जहां अल सुबह सूचना मिली कि तीनों गोमती व टपरा की दुकान आग में स्वाहा हो गई है। CM

विलख-विलख कर रोने लगे दुकानदार

आगजनी की जानकारी मिलते ही उक्त व्यवसायी उक्त स्थल पर पहुंच और वहां का नाजारा देखकर विलख-विलख कर रोने लगे और बताया कि सेठ के साथ-साथ बैंक से भी ऋण लेकर जीवकोपार्जन किया जा रहा था। अराजक तत्वों को यह रास नही आया और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। यह भी बताया कि आज सुबह जानकारी हुई। CM

अब कर्ज कैसे भरेंगे

इस दौरान ननि का दमकल अमला भी रात के समय पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। पीड़ितो ने यह भी बताया कि अब कर्जा कैसे भरा जायेगा। पीड़ितो ने इसकी जांच कराकर अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इधर बैढ़न के बीच शहर में और कोतवाली से चन्द कदम दूर गोमतियों में आगजनी की घटन पुलिस के रातकालीन गस्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि आगजनी के समय सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच चुकी थी। CM

अगर पुलिस की गश्त होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता:

पिछले दिनों गनियारी में एक घर में खड़ी बाइक पर आगजनी की घटना से पुलिस की गस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर पुलिस की गश्त सक्रिय होती, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। व्यापारी वर्ग ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। CM

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें