|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

अदाणी समूह ने पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

सिंगरौली, जून 05 , 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने के उद्देश्य से अदाणी समूह द्वारा विशाल पौधारोपण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिंगरौली जिले के सुलियारी, धिरौली एवं गोंडबहेरा उज्जैनी खदान क्षेत्र में इस मौके पर अदाणी समूह द्वारा 5000 से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तरफ एक कदम और आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली के चीफ ऑफ क्लस्टर केहर सिंह के नेतृत्व में तमाम अधिकारियों और पर्यावरण विभाग की टीम ने पौधारोपण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हटाओ” पर ध्यान केन्द्रित किया।

खदान के आसपास लगाए गए 5000 से ज्यादा फलदार पौधे

लगाए गए पेड़ों में ज्यादातर नीम, अमलतास, महुआ, जामुन, आम, अर्जुन और साल के पौधे हैं। नीम बहुतायत में पाया जाने वाला वृक्ष है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है। अमलतास के पेड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मध्य एवं पश्चिमी भारत के दूरदराज वनअंचलों में बसे ग्रामीण आदिवासी जनजातियों के लिए रोजगार के साधन एवं खाद्य रूप में महुआ वृक्ष का महत्व बहुत अधिक है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण के महत्व के मद्देनजर पिछले 2 वर्षों में सुलियरी खदान के आसपास 1 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं।

रंगोली और पोस्टर बनाकर विद्यार्थियों ने समझाया पर्यावरण का महत्व

प्रदूषण की समस्या भारत समेत कई दूसरे देशों में भी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ता प्रदूषण सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक है। स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी समूह का पर्यावरण विभाग एवं अदाणी फाउंडेशन की टीम के द्वारा खनुआ गांव स्थित डीएवी स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहां विभिन्न कक्षाओं के लगभग 50 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से पर्यावरण का महत्व बताया। उन्होंने पर्यावरण को स्वस्थ और हरा-भरा रखने की प्रतिज्ञा पर जोर दिया।

सार्वजनिक स्थानों को कूड़े-कचरे और मलबे से मुक्त करने के लिए स्वच्छता अभियान हरियाली को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थानों को कूड़े-कचरे और मलबे से मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान चलाए गए। धिरौली एवं बजौड़ी के पंचायत भवन प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के संरक्षण पर चर्चा की गई। इस मौके पर बजौड़ी की सरपंच दुलमन्ती सिंह उपसरपंच राकेश वर्मा, धिरौली के उपसरपंच शिशुपाल सिंह एवं बजौड़ी के पूर्व सरपंच भगवान सिंह की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूह की करीब 60 महिलाओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके अदाणी समूह के तरफ से उनके बीच फलदार की गयी पौधे वितरित और लोगों को एक-एक पौधा लगाने एवं देखभाल की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया।

पिछले कुछ महीने में अदाणी ग्रुप की पर्यावरण एवं सीएसआर टीम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता के ऐसे कई आयोजन कराए गए हैं, जिससे लोग पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार करने के लिए प्रेरित हो सकें। जागरूकता को बढ़ावा देने और एक स्थायी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम पूरे वर्ष स्थानीय विद्यालयों, पंचायती संस्थानों, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों एवं ग्रामीण बाजारों जैसे सार्वजानिक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार